Anjana Singh – Nirahua Romance Video: अंजना सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ़ निरहुआ दोनों ही भोजपुरी इंडस्ट्री के जाने माने चेहरे हैं। दोनों को ही दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। दोनों के गाने आये दिन सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं। अंजना सिंह और निरहुआ ने कई फिल्मों में साथ भी काम किया है। अपनी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के लिए जाने जाते हैं।
अंजना सिंह ने 50 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में अभिनय किया है और कई पुरस्कार जीते हैं। निरहुआ, भोजपुरी सिनेमा में सबसे अधिक नाम कमाने वाले अभिनेताओं में से एक हैं और उन्होंने 100 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। वह एक लोकप्रिय गायक भी हैं और उन्होंने कई एल्बम जारी किए हैं। भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के बीच अंजना सिंह और निरहुआ दोनों की बड़ी फैन फॉलोइंग है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इसी बीच अंजना सिंह और निरहुआ का एक गाना ‘ मुंह पे पानी चाही’ (Munh Pe Paani Chahi) गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है। इस गाने में अंजना सिंह वेस्टर्न आउटफिट में बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं।
गाने में निरहुआ और अंजना सिंह समुन्द्र किनारे रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। निरहुआ भी गाने में काफी अधिक हैंडसम लग रहे हैं। इस गाने को Ritesh Pandey और Kalpana ने आवाज दी है। जबकि गाने के बोल Pramod Shakuntalam ने लिखा है और म्यूजिक Avinash Jha Ghunghroo ने दिया है।
निरहुआ के इस गाने को Team Films Bhojpuri नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है। गाने को लिखें जाने तक अभी तक 2,141,366 से अधिक बार देखा जा चुका है। ‘ मुंह पे पानी चाही’ गाना निरहुआ की फिल्म ‘Jigar’ का है। गाने में एक्ट्रेस अंजना सिंह को निरहुआ बड़े ही प्यार से मनाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों की हिट केमिस्ट्री ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है।