नई दिल्ली: एलोवेरा जेल आमतौर पर हर घर में पाया जाता है और हमारे आयुर्वेदा में इसके कई सारे लाभ है। इसका उपयोग हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। यह हमारी त्वचा और बालों की कई सारी परेशानियों को यह दूर कर देता है। हमें मुश्किल से जुड़ी कई सारी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए हम एलोवेरा का कई तरह से उपयोग कर सकते हैं। जैसे इससे आप चाहे तो डायरेक्ट अपने चेहरे पर लगा सकते है या इसमें कुछ चीजों को मिला कर एक फेस पैक बना कर भी इसका उपयोग किया जा सकता हैं। लेकिन शायद आपको पता ना हो लेकिन इसकी मदद से आप फेस क्लीनअप कर सकते हैं। एलोवेरा की मदद से अगर आप आपके चेहरे को क्लीन करते है तो आपका चेहरा हेल्दी और ग्लोइंग नजर आएगा। इस लेख के जरिए हम आपको बताएंगे की एलोवेरा की मदद से फेस क्लीनअप कैसी किया जा सकता है?
घर बैठे करे फेस व्लीनअप
क्लीनिंग (cleaning)-
फेस क्लीनअप की प्रोसेस में सबसे पहला स्टेप होता है क्लीनिंग। एलोवेरा जेल आपके चेहरे को साफ करने में हेल्प करता है, आप क्लीनिंग में इसका उपयोग कर सकते है। इसके लिए आपको 2 चम्मच एलोवेरा जेल में 1 चम्मच नींबू का रस उसमें मिला लेना है। दोनो को मिक्स करके आपको एक पेस्ट बना लेना है। जब पेस्ट बन जाए तब उससे अपने पूरे चेहरे पर मसाज देते हुए अप्लाई करें। इसके बाद आपको नॉर्मल वाटर से वॉश कर लेना है।
स्क्रबिंग (scrubbing)-
क्लीनिंग के बाद दूसरा स्टेप होता है स्क्रबिंग। स्क्रबिंग हमारे चेहरे के लिए हफ्ते में दो बार करना बहुत जरूरी होता है। इससे हमारी चेहरे की डेड स्किन निकल में मदद होती है, जिसके बाद हमारा चेहरा हेल्दी लगता हैं। आपको एलोवेरा के जरिए फेस ग्लोइंग करने के लिए दो चम्मच एलोवेरा जेल लेना है और उसमें दो चम्मच ओट्स का पाउडर मिक्स कर लेना है। अब इसे आप को हल्के हाथों से पूरे चेहरे में लगाना है। अपने चेहरे पर अप्लाई करते हुए हल्के हाथों से 5 मिनिट तक मसाज भी करना है। अब अपने चेहरे को वॉश कर लेना है। इसके रोजाना इस्तेमाल से आपके चेहरे पर मौजूद दाग धब्बे हट जाएंगे साथ ही आपका चेहरा ग्लोइंग नजर आएगा।
मसाज (massage)-
फेस क्लीनिंग और स्क्रबिंग करने के बाद जो अगला महत्वपूर्ण स्टेप होता है वह मसाज। आपको एलोवेरा जेल के जरिए अपने चेहरे की मसाज करने के लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लेना है इसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिला लें। इस पेस्ट को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगाने के बाद आपको कम से कम 10 मिनट तक पूरे चेहरे को मसाज देना है। चेहरे हो या बाल दोनों पर ही मसाज के अपने अलग फायदे होते हैं। अगर आप अपने चेहरे को एलोवेरा जेल के जरिए मसाज देते हैं, तो आपके चेहरे पर निखार आ जाएगा। मसाज देने से हमारा ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है, जिससे चेहरे पर ग्लो आ जाता है।