Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तबाही मचाना शुरू कर देते हैं। खेसारी लाल यादव अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए जाने जाते हैं। खेसारी लाल ने अपने सपने को पूरा करने के लिए बहुत ही कड़ी मेहनत की है। सोशल मीडिया पर भी खेसारी लाल यादव की फैन फॉलोइंग खूब तगड़ी है। खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। इन दिनों खेसारी और काजल का एक गाना खूब चर्चा में छाया हुआ है। गाना सरसों के सगिया (Sarso Ke Sagiya ) एक बार फिर से यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है, जिसे फैंस बार-बार देखना पसंद कर रहे हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ‘सरसों के सगिया’ गाने पर जबरदस्त ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते है कि खेसारी लाल एक्ट्रेस काजल राघवानी के घर में खिड़की से एंट्री करते हैं जिसके बाद दोनों का मदहोश कर देने वाला रोमांस देखने को मिलता है। गाने की शुरुआत में काजल राघवानी अपने बिस्तर पर लेटी हुई किताब पड़ती दिख रही हैं, तभी काजल को चुपके से खिड़की से निहारता देख खेसारी उनके सपनों में डूब जाते हैं।
खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का यह गाना 4 साल पुराना है। इस गाने को भोजपुरिया वर्ल्ड पर अपलोड किया गया है। इस गाने को 65,007,227 से अधिक बार देखा गया है। यह शानदार गाना फिल्म मेहंदी लगा के रखना (MEHANDI LAGA KE RAKHNA ) का है। इस गाने के लिरिक्स प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं, जबकि
गाने को आवाज प्रियंका सिंह और खेसारी लाल यादव ने दिया है।
ये भी पढ़े – Sapna Choudhary ने बिखेरा हुस्न का ऐसा जलवा, नौजवान लड़को की बढ़ी धड़कन
ये भी पढ़े – Hero की सेकेंड हैंड Hf Deluxe के कुल 20 हजार रुपये में तुरंत बनें मालिक, ग्राहकों की लगी भीड़
गाने में दोनों बेहद ही खूबसूरत नजर आ रहे हैं। इनकी केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। रात के अंधेरे में दोनों आग जलाकर रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।