नई दिल्ली: अगर हमें सुबह के नाश्ते में स्वादिष्ट और मनचाहा नाश्ता मिल जाए तो हमारा मन पूरा दिन अच्छा गुजरता है। वही नाश्ते में अगर हमारी मनपसंद चीज मिल जाए, तब तो यह सोने पर सुहागा है बिल्कुल वैसे ही जैसे गर्मागर्म कचौड़ी के साथ आलू की सब्जी। आपकी सुबह की शुरुआत को अच्छा बनाने के लिए आज हम इस लेख में आपको बताने जा रहे हैं बेसन की कचोरी बनाने की विधि।
बेसन की कचौड़ी में लगने वाली सामग्री –
एक कप मैदा
1/2 टीस्पून हींग
1/4 कप बेसन
1/2 टीस्पून जीरा,
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर,
1/2 टीस्पून गरम मसाला पाउडर,
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर,
1/2 टीस्पून आमचूर पाउडर,
भरी पिसी हुई सौफ
काला नमक
2 टेबलस्पून गुनगुना तेल है
लाल मिर्च पाउडर
घी
स्वाद अनुसार नमक
बेसन कचौड़ी बनाने की रेसिपी –
बेसन की कचौड़ी बनाने के लिए आपको सबसे पहले आटा गूंथना है। इसके लिए आपको मैदा, स्वाद अनुसार नमक, तेल अच्छे से मिक्स कर लेना है और जरूरत के हिसाब से पानी मिलाकर आटा गूथ लेना हैं। इस गूंथे हुए आटे को आपको 10 मिनट के लिए ढककर छोड़ देना है। अब आपको एक कढ़ाई लेना है और उसमें तेल डाल कर उसे गर्म कर लेना है। तेल गर्म होने के बाद इसमें जीरा, हींग और हल्दी डाल देना है। जिसके बाद इसमें बेसन मिलाकर धीमी आंच पर उसे भुन लें और हल्का गुलाबी रंग होने तक भुने। बेसन में रंग आने के बाद इसमें सारे मसाले मिला लें और अब सबको भुन लें। अब आपको मैदे के गूंथे हुए आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनानी है और 1 टीस्पून बेसन की स्टेरिंग उसमें भरना है और उसे अच्छे से बंद कर लेना है। इसी तरह आपको कचौड़ी बनानी हैं। आपको कढ़ाई में भी लेना है और उसे गर्म करना है जिसके बाद एक-एक कचौड़ी हो फ्राई कर लेना है। कचौड़ी को तब तक फ्राई करें जब तक उसमें सुनहरा रंग ना जाए। आपकी स्वादिष्ट कचौड़ी बनकर तैयार है अब आप इससे अपनी मनपसंद चटनी के साथ या आलू की सब्जी के साथ सर्व कर सकते हैं।