IPL 2025: दिग्वेश राठी का ‘नोटबुक सेलिब्रेशन’ पड़ा भारी, BCCI ने लगाया बैन, अभिषेक शर्मा को भी मिली सज़ा

नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जायंट्स के युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी पर BCCI ने कड़ा कदम उठाया है। लगातार नियमों का उल्लंघन करने की वजह से उन्हें आईपीएल के एक मैच के लिए बेन कर दिया गया है। यह सजा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में उनके विवादित व्यवहार के बाद आई है।

क्या हुआ था मैच में?

इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान दिग्वेश ने अपनी गेंद से अभिषेक शर्मा को कैच आउट कर पवेलियन भेज दिया। लेकिन इसके बाद उनका सेलिब्रेशन विवादों में घिर गया। उन्होंने अपनी खास “नोटबुक सेलिब्रेशन” की, जो पहले भी चर्चा में रही है, और अभिषेक शर्मा को बाहर जाने का इशारा किया। इस बात से अभिषेक शर्मा नाराज हो गए और पवेलियन लौटते वक्त दोनों के बीच बहस हुई। इतना ही नहीं, अभिषेक ने सिर की तरफ हाथ का इशारा भी किया, जो थोड़ा तीखा लग रहा था।

BCCI ने लिया सख्त कदम

BCCI ने इस मामले में कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन के तहत दिग्वेश राठी पर कड़ी कार्रवाई की है। उन्हें न सिर्फ एक मैच का बैन मिला है, बल्कि मैच फीस का 50% जुर्माना भी लगाया गया है। इस सीजन में दिग्वेश तीसरी बार नियम तोड़ रहे हैं, जिसके कारण उनके खिलाफ कुल पांच डिमेरिट अंक भी जोड़े गए हैं।

पहली बार 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ।

दूसरी बार 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ।

तीसरी बार SRH के खिलाफ।

इस वजह से 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में वह खेल नहीं पाएंगे।

अभिषेक शर्मा को भी मिली सजा

इस विवाद में अभिषेक शर्मा को भी बचाया नहीं गया। दिग्वेश के साथ बहस करने के कारण उन्हें मैच फीस का 25% जुर्माना और एक डिमेरिट अंक मिला है। BCCI ने इसे आर्टिकल 2.6 के तहत उनके पहले लेवल 1 अपराध के रूप में माना है।

About the Author

Priyanshu Meena

PriyanshuMeena@timesbull.com Author at TimesBull TimesBull
Priyanshu Meena - Author at TimesBull
About the Author

Priyanshu Meena

Priyanshu Meena - Author at TimesBull

Related Stories

Latest