नई दिल्ली, Rashmika Madanna Marriage: आज के समय में हर कोई साउथ मूवी का फैन है। ज्यादातर लोग साउथ मूवीज में इंट्रेस्ट ले रहे हैं। वहीं युवाओं की क्रश माने जाने वाली रश्मिका मदनना जो साउथ की सुपरस्टार हैं। आज वो किसी भी पहचान के लिए मोहताज नहीं हैं। क्या आपको पता है आप जिसको क्रश मानते है, उनका भी कोई क्रश है। जी हां, जिनपर करोड़ों लोग अपना दिल हारते है। वो अपना क्रश तमिल फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवारकोंड को मानती हैं।
ऐसे बना उनका क्रश
दरअसल, इस बात का खुलासा पुष्पा फिल्म के प्रमोशन के समय हुआ था। आपको बता दें रश्मिका मंदाना विजय के साथ काम करने का सपना देखती हैं। हालांकि विजय शादीशुदा है और दो बच्चों के पिता भी हैं। लेकिन फिर भी रश्मिका विजय के साथ फिल्मों में काम करने को लेकर ड्रीम देखती हैं।
वहीं, कुछ ही समय पहले रश्मिका मंदाना ने अपने एक इंटरव्यू में भी कहा था कि उन्हें तमिल कल्चर से काफी ज्यादा लगाव है और वह किसी तमिल लड़के से ही शादी करना चाहती हैं। रश्मिका मंदाना का नाम उनकी फिल्म ‘गीता गोविदंम’ के बाद से जाना जाता है।
रश्मिका पर लट्टू हुए फैंस
रश्मिका मंदाना को लोग इतना पसंद करते हैं कि उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं जैसे ही रश्मिका मंदाना की कोई भी तस्वीर सोशल मीडिया पर आती हैं। लोग उसे देखने के लिए उन पर लट्टू हो जाते हैं। उनकी एक्टिंग को लेकर भी लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं। उनके चेहरे पर वो नूर छाया रहता हैं, जिसे देखने के लोग काफी बेताब हुए रहते हैं ।
खाने की है शौकीन
आप लोगों को जानकारी के लिए बता दे कि अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड में नेशनल क्रश के नाम से सम्मानित किया गया है। जिसके बाद से रश्मिका मंदाना को बॉलीवुड से कई फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं। इस समय वह साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्टर में शुमार है। रश्मिका मंदाना फिलहाल अपनी एक फिल्म के 2 करोड़ रुपए वसूलती है। जो कि बहुत ही समय में ऐसा संभव हो पाया हैं।
रश्मिका मंदाना ने की है यहाँ से पढाई
इस एक्ट्रेस के एजुकेशन की बात करे तो इन्होंने अपनी स्कूलिंग कूर्ग स्कूल जो कि कोडगू में स्थित है। हालांकि उन्होंने अपने आगे की पढ़ाई के लिए मैसूर इंस्टीट्यूट ऑफ कॉमर्स एंड साइंस से कि है। रश्मिका ने अपना जलवा बॉलीवुड इंडस्ट्रीज में भी बिखेर दिया है। रश्मिका के हर एक किरदार को लोग काफी पसंद भी करते हैं। रश्मिका की प्यारी स्माइल ने सबको अपना दीवाना बनाए हुए है। उनकी एक स्माइल से लाखों दिलो की धड़कने बढ़ा देती है। उनका क्यूट फेस देख दर्शक फिदा हो जाते हैं।