Sapna Choudhary: सपना चौधरी ने दिया जबरदस्त स्टेज डांस परफॉर्मेंस, देख रोमांचित हुए लोग

Sapna Choudhary: हरयाणवी डांसर और हरियाणा की शान सपना चौधरी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सपना ने अपने डांस के जरिए लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। एक्ट्रेस काफी समय से स्टेज पर परफॉर्म नहीं कर रही हैं। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब लोग अपना सारा काम छोड़कर उनका डांस देखने आते थे।

सपना के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया

सपना के डांस वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इसी बीच एक्ट्रेस का एक पुराना वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। जिसमें सपना का धमाकेदार डांस सामने बैठे दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहा है।

वीडियो में जवान ही नहीं बल्कि सामने बैठे

वीडियो में जवान ही नहीं बल्कि सामने बैठे चाचा भी सपना के साथ डांस कर रहे हैं। सपना चौधरी ने शादी के बाद से ही स्टेज पर डांस करना बंद कर दिया है। लेकिन उनके हरियाणवी म्यूजिक वीडियो आए दिन रिलीज होते रहते हैं। एक्ट्रेस लगातार मेहनत कर रही हैं। जिसके लिए उन्हें अपने फैंस का अपार प्यार भी मिल रहा है।

हरियाणवी डांसर का भोजपुरी स्टार खेसारी

हाल ही में हरियाणवी डांसर का भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के साथ नया गाना रिलीज हुआ है। इसका नाम ‘मटक-मटक’ है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं हरियाणवी डांसर अपनी पर्सनल लाइफ को भी खूब एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से जुड़ी रहने के लिए आए दिन कुछ न कुछ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। लोग आज भी सपना के गाने और वीडियो देखना पसंद करते हैं।

हरियाणवी डांसर और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘मटक-मटक’ इन दिनों सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है। हरियाणवी और भोजपुरी इंडस्ट्री के इस धमाकेदार कॉम्बिनेशन को दर्शकों ने हाथों-हाथ लिया है।

गाने में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है – जहां खेसारी का मस्त अंदाज है, वहीं हरियाणवी डांसर का देसी ग्लैमर और ठुमके गाने को और भी एंटरटेनिंग बना देते हैं। दर्शक न सिर्फ म्यूजिक और परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, बल्कि कमेंट सेक्शन में दोनों को और गानों में साथ देखने की मांग भी कर रहे हैं।

Related Stories

Latest

Leave a Comment