प्रधानमंत्री कौन बनेगा आने वाले समय में, PM ने खोला उस खुशनसीब का नाम, लोग हुए हैरान!

मुंबई: मुंबई में आयोजित ग्लोबल फोरम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी पर जवाब दिया। इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष के उन सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है, जिसमें बीजेपी से पूछा गया था कि 2029 में पीएम का चेहरा कौन होगा? सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि नरेंद्र मोदी साल 2029 में भी प्रधानमंत्री बने रहेंगे।

उत्तराधिकारी का चयन करेगा

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तराधिकारी के बारे में सोचने का यह सही समय नहीं है, क्योंकि मोदी 2029 में फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।” हाल ही में पीएम मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की थी, जिसके बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया था कि आरएसएस पीएम मोदी के उत्तराधिकारी का चयन करेगा।

संजय राउत ने कहा था कि पीएम मोदी का हाल ही में आरएसएस मुख्यालय जाना इस बात का संकेत है कि संघ इस मुद्दे पर कुछ खास सोच रहा है। उन्होंने दावा किया, “पीएम मोदी सितंबर में रिटायर होने की योजना बना रहे हैं। पिछले 10-11 वर्षों में वह आरएसएस मुख्यालय नहीं गए, लेकिन अब वह संघ प्रमुख मोहन भागवत को टाटा बाय-बाय कहने यहां आए हैं।

चर्चा करने का समय नहीं आया

कुछ भाजपा नेता 75 वर्ष की आयु में पहुंचने के बाद सेवानिवृत्त हो जाते हैं। पीएम मोदी इस वर्ष 75 वर्ष के हो जाएंगे।” संजय राउत ने कहा था, “संघ की चर्चा बंद दरवाजों के पीछे होती है। संकेत बहुत स्पष्ट हैं। संघ अगला नेता तय करेगा और वह नेता महाराष्ट्र से हो सकता है।” महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने उस समय कहा था, “हमारी संस्कृति में, जब पिता जीवित हों तो उत्तराधिकार की बात करना अनुचित है।

यह मुगल संस्कृति है। इस पर चर्चा करने का समय नहीं आया है।” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ संघ मुख्यालय का दौरा किया और रेशमबाग स्थित स्मृति मंदिर में आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: जियाउर्रहमान बर्क की पतलून हुई ढीली, कॉल और चैट का खुला राज, हिंसा के पीछे से उठा पर्दा!

Related Stories

Latest
1
राज ठाकरे के बाद अब बेटे ने कर दिया ऐसा कुछ, जिसके बाद मच सकता है हाहाकार!Maharashtra
2
आरक्षण को लेकर इस नेता ने खड़ी कर दी खाट! CM से करेंगे मुलाकात, आंदोलन शुरू किया जाएगाMaharashtra
3
कांग्रेस में होने जा रहा बड़ा कुछ, इस राज्य में देखने को मिलेगा, जानें यहां क्या है वजह?Maharashtra
4
महाराष्ट्र में इस को लेकर मचा बवाल, कांग्रेस का पारा हाई, जबरदस्ती किया गया तो गलत होगाMaharashtra
5
औरंगजेब की कब्र को लेकर फिर से शुरु हुई राजनीति, इस नेता ने BJP की खिचाईं, पढ़ें यहां...Maharashtra
6
धीरेंद्र शास्त्री ने कर दिया शर्मसार वाला काम, हिंदुओं का झुका सिर, भगवा का हुआ अपमान!Maharashtra
7
मस्जिदों का जमीन का खुला भेद, इस नेता खोल के रख दिया चिट्ठा, क्या मुसलमान छोड़ेगें!Maharashtra
8
AIMIM नेता वारिस पठान को लिया गया हिरासत में, आखिर क्या कर डाला ऐसा काम, जानें यहां?Maharashtra
9
स्कूल बैग में किताब की जगह कंडोम, पेरेंट्स नहीं दे रहे बच्चों पर ध्यान, जानें वजह!Maharashtra
10
Luck will bloom of 64 lakh farmers! The pending compensation will be given soonMaharashtra