वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदार्शन, इस जगह पर मचा बवाल, संपत्ति पर कब्जा करना चाहती

पटना: वक्फ संशोधन विधेयक (Wakf Amendment Bill) के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है. बुधवार (26 मार्च 2025) को पटना के गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठन जुटे. इस धरने में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) समेत आठ से ज्यादा ऐसे संगठन हैं जो इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. अलग-अलग राज्यों से मुस्लिम नेता भी पहुंचे हैं. यह विरोध प्रदर्शन सुबह 11 बजे शुरू होना था. समय से पहले ही गर्दनीबाग में काफी लोग जुट गए.

संसद में इसका विरोध करें

इमारत-ए-शरिया और दूसरे संगठनों के साथ-साथ आरजेडी के नेता भी इस विरोध प्रदर्शन में दिखे. लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव भी वहां पहुंचे. उन्होंने साफ कहा कि हम आखिरी सांस तक इस बिल का विरोध करते रहेंगे. क्योंकि यह बिल असंवैधानिक है. यह मुसलमानों का हनन करने वाला है. आज पटना में विरोध प्रदर्शन हो रहा है तो कहीं न कहीं नीतीश कुमार को संदेश और आखिरी अपील की गई है कि आप और आपकी पार्टी संसद में इसका विरोध करें.

नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी

प्रदर्शन में मौजूद मुस्लिम राजद नेता ने कहा कि केंद्र सरकार मोदी सरकार किसी न किसी तरह से वक्फ की सारी संपत्ति पर कब्जा करना चाहती है। वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर आज विधानसभा के बजट सत्र में भी विपक्षी विधायकों ने हंगामा किया। उन्होंने नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। हंगामा इतना तेज था कि अंत में विधानसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

ये भी पढ़ें: मनीष सिसोदिया शराब नीति घोटाले में गए थे जेल, अब इस जगह पर मिला बंपर ऑफर, लोग हुए गदगद

Related Stories

Latest
1
Monsoon Update: Bihar Weather Alert, Thunderstorms, Heavy Winds Expected in 5 Districts – IMD Issues Orange AlertBihar
2
एनडीए में फूट तय! बिहार की राजनीतिक करेंगे चिराग पासवान, बड़े बयान से मची हलचलBihar
3
तेजस्वी यादव क्यों नहीं बन सकें सीएम फेस, लगों के समाने आ गया सच, जानकर दंग रह जाएंगे!Bihar
4
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के दाम ने दिया बड़ा झटका! जानें एक लीटर का ताजा भावBihar
5
Weather Forecast: फिर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश का अलर्ट, अब तक 61 लोगों की मौतBihar
6
पशुपति पारस ने चुनाव जीतने के लिए लगाई पूरी जोर, चाचा-भतीजे के बीच इस बार कांटे की टक्करBihar
7
जीतन मांझी इस पार्टी में जाने वाले, BJP से लेकर JDU की लगाई क्लास, बिहार में घमासान!Bihar
8
PM Kisan Yojana: Farmer ID will be made for the beneficiaries, this benefits will be availableBihar
9
प्रशांत किशोर ने किस की पिटाई की कर दी बात, क्या विधानसभा चुनाव में होने वाला बवाल!Bihar
10
आरजेडी का वक्त याद कर के कांप जाती है लोगों की रूह, क्या तेजस्वी पहनेंगे जीत का सेहरा?Bihar