राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही बारिश और ओलावृष्टि का दौर शुरू हो गया। गुरुवार दोपहर को जयपुर, सीकर, भरतपुर, दौसा, अलवर, बीकानेर और चूरू के इलाकों में कई जगहों पर बारिश हुई. चौमूं (जयपुर), कोटपूतली-बहरोड़, बानसूर समेत कई इलाकों में ओले भी गिरे. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 8 जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि 15 मार्च को 11 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

3 डिग्री तक गिरा पारा

सीकर में सबसे ज्यादा 8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि अलवर में 2.4 मिमी बारिश हुई. गुरुवार दोपहर को बीकानेर, चूरू, भरतपुर और जयपुर शहरी इलाकों में बारिश हुई. मौसम में आए इस बदलाव से कई शहरों का तापमान 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया. कल सभी शहरों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया. कल अधिकतम तापमान चित्तौड़गढ़ में 39.7 डिग्री सेल्सियस और कोटा में 39.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

फसलों के नुकसान होने की आशंका

ओलावृष्टि, तूफान और बारिश से फसलों को नुकसान होने की आशंका है. इस समय रबी की फसलें (गेहूं, सरसों, तारामीरा, चना) पक चुकी हैं और कई जगहों पर कटाई का काम चल रहा है।इसके अलावा कई जिलों में फसलें कटकर जिंस के रूप में मंडियों में बिकने आ गई है और खुले में पड़ी है। इन फसलों के गीले होने से इनके नुकसान पहुंचने की आशंका है।

आज इन जिलों के लिए येलो अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने आज 8 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. यहां बादल छाने और बारिश के साथ-साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी और कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है. वहीं, 16 मार्च से इस सिस्टम का असर खत्म हो जाएगा और प्रदेश में फिर से आसमान साफ ​​होगा और धूप निकलेगी.

 

Related Stories

Latest
1
If the electricity bill is more than Rs 48,000, then you will not get a pension! Preparations are startedRajasthan
2
CM भजनलाल शर्मा ने ले लिया बड़ा फैसला, आखिर क्यों 20000 करोड़ के निवेश का रखा टारगेट?Rajasthan
3
कार से हुआ कुछ ऐसा, जिसको पढ़ने के बाद कांप उठेगी आपकी रूह, कमजोर दिल वाले न पढ़ेंRajasthan
4
Luck is bloomed of 12.40 lakh employees-pensioners, Govt hikes DA-DR this muchRajasthan
5
New toll rules - 22 KM Area Secured With Camera System, inside DetailsRajasthan
6
वक्फ संशोधन बिल को लेकर बीजेपी विधयाक को मची खलबली, कह डाली ऐसी बात, मच सकता हाहाकार!Rajasthan
7
Rajasthan Chief Minister Bhajanlal Sharma made a big announcement, bumper recruitment will happen soonRajasthan
8
Finally UNIRAJ 2025 Admit Card released on uniraj.ac.in, download it easily now Education
9
UNIRAJ Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी यूजी हॉल टिकट uniraj.ac.in पर जारीRajasthan
10
जोधपुर में गजेंद्र सिंह शेखावत की सुरक्षा में चूक, कौन दिखाना चाहता था सवर्ग का रास्ता?Rajasthan