नई दिल्लीः उत्तर भारत पूरा ही कड़ाके की सर्दी की चपेट में है, जिसने लोगों को जीना मुहाल कर दिया है, जिससे हर किसी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हिमालयन इलाकों में तो बर्फबारी ने सांसें ही रोक कर रख दी हैं, जिससे जगह-जगह झीलें और नाले भी बर्फ में तब्दील हो गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित आसपास के इलाकों में भी घना कोहरा छाने से यातायात खूब बाधित हो रहा है, जिससे लोगों की रफ्तार पर पूर्ण विराम लगता दिख रहा है। उत्तराखंड और हिमाचय प्रदेश में लगातार तापमान नीचे गिरता जा रहा है, जिसके कुछ स्थानों पर माइनस में दर्ज किया जा रहा है। दक्षिणी भारत के कई राज्यों में बारिश का सितम भी देखने को मिल रहा है। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में बर्फबारी तो कई में गरज के साथ बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
- यहां गिरेगा तापमान, होगी कड़ाके की सर्दी
देश की राजधानी दिल्ली में सर्दी की आफत थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे तापमान में भारी गिरावट का दौर जारी है। आईएमडी के मुताबिक इन इलाकों में 2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई है। देश की राजधानी दिल्ली में शीतलहर की भी चेतावनी जारी कर दी गई है।
डलहौजी में न्यूनतम तापमान 4.9 डिग्री सेल्सियस धर्मशाला में 5 डिग्री सेल्सियस, शिमला में न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस देहरादून में 4.6 मसूरी में 4.4 और नैनीताल से भी कमी देखने को मिल रही है। दिल्ली में कोहरे सहित शीतलहर और कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी गई है।
- यहां होगी भारी बारिश
आईएमडी के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ, जिसे अब मध्य क्षोभमंडलीय स्तरों में एक गर्त के रूप में दर्ज किया जा रहा है। वहीं, 9 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है। आगामी 24 घंटों के दौरान यूपी में रात और सुबह के दौरान घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है।
पश्चिमी विक्षोभ 10 जनवरी से पश्चिमी हिमालय इलाकों को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव में, 10 जनवरी से 13 जनवरी तक पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में छिटपुट से लेकर व्यापक बारिश की संभावना जताई है।