नई दिल्ली: E Shram Card Registration: सरकार कई तरह की योजनाएं चला रही है,जिसका फायदा देश के आमजनों को मिल रहा है। सरकार गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद के लिए आगे आ रही है। ऐसे ही सरकार ने ई-श्रम योजना 2022 (E Shram Yojana 2022) की शुरुआत की थी। इस योजना का मकसद असंगठित क्षेत्र के गरीब मजदूरों को उनकी स्किल के अनुसार रोजगार देना है। अब जिसे इस योजना का फायदा लेना है उसे सरकार के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवाना पड़ता है। चलिए आपको रजिस्ट्रेशन प्रोसेस के बारे में डिटेल में बताते हैं।
कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
इस योजना में ऐसे लोग रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जिनकी उम्र 16 से 59 साल के बीच है। जैसे ही आप इस योजना में रजिस्टर हो जाते हैं वैसे ही आपको 12 अंको का यूनिक नंबर मिल जाता है। इसकी मदद से सरकार की तरफ मुहैया कराए जा रहे छोटे-छोटे रोजगार से जुड़ सकते हैं।
जानिए रजिस्ट्रेशन कराने का तरीका
इसके लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट (eshram.gov.in) पर जाएं।
होम पेज पर पहुंचने के बाद आपको रजिस्टर ऑन ई-श्रम (Register on E-shram) के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
अब आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
इसके बाद ‘ओटीपी भेजें’ पर क्लिक करें।
अब आपके फोन पर ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें। अब आपका ई-श्रम के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सारी जानकारी भर दें।
इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
इस तरह आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा।
क्या होगा रजिस्ट्रेशन से फायदा?
इसका मकसद असंगठित श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा और सेवाओं में सुधार करना है।
इस योजना में जुड़ने के बाद प्रधान मंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के तहत 2 लाख का दुर्घटना बीमा कवर मिलेगा।
आगे दिए जाने वाले सारे लाभ सीधे इस पोर्टल के माध्यम से दिए जाएंगे।
आपातकालीन और राष्ट्रीय महामारी जैसी स्थितियों में इस डेटाबेस का उपयोग असंगठित श्रमिकों को आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए किया जा सकता है।
इन बातों का रखें ध्यान
आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।
आपका बैंक अकाउंट होना चाहिए।
उम्र 16-59 साल के बीच होनी चाहिए।
ईपीएफओ/ईएसआईसी या एनपीएस (सरकार द्वारा वित्त पोषित) का सदस्य नहीं हो।