मकर संक्रांति में दान कीजिए ये चीजें, नहीं पड़ेगा शनि का बुरा प्रभाव

Avatar photo

By

Shivam Jha

इस साल मकर संक्रांति 14 जनवरी के दिन मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्रों की माने तो सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाता हैं , इस दिन लोग स्नान आदि करके सूर्य को अर्घ्य देते हैं साथ ही दान-पुण्य भी करते हैं। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने से शुभ कार्य, विवाह आदि मंगलिक कार्यक्रमों की भी शुरुआत हो जाती है।

इसके साथ ही ये समय दान पुण्य करने का भी होता है। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें दान करने से आपके परिवार के ऊपर सुख समृद्धि आती है। देश के अलग- अलग प्रांतों में इसे अलग- अलग नामों से जाना जाता है।कुछ लोग इसे खिचड़ी, पोंगल और उत्तरायण नाम से जानते हैं। इस दिन यदि कोई भी व्यक्ति दान-पुण्य करता है तो इसके लाभ प्राप्त होते हैं।इस साल मकर संक्रांति का शनिवार के दिन पड़ रहा हैं। आइए जानते हैं कि इस दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।

उड़द की दाल

 

ऐसा कहा जाता है कि मकर संक्रान्ति के दिन उड़द की दाल जरुर दान करना चाहिए।यदि आप शनि दोष से मुक्ति पाना चाहते हैं तो आप किसी जरूरतमंद को उड़द की दाल दान दे सकते हैं।

काले तिल का दान:

मकर संक्रांति के दिन आप काले तिल का भी दान कर सकते हैं। माना जाता है कि काले तिल के दान से भी कुंडली से शनि दोष दूर होता है।

डिस्क्लेमर: ऊपर लिखी गई तमाम बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हम इनमें से किसी भी बात की सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं।

 

 

Shivam Jha के बारे में
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App