Vasant Panchami 2023: हिंदू धर्म में 33 करोड़ देवी देवता हैं, जिनमें सरस्वती माता को विद्या एवं स्वर की देवी कहा गया है। माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को हर साल बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भारत में मां सरस्वती की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि वसंत पंचमी इस साल 26 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। कहा जाता है कि इस दिन मां भगवती सरस्वती की पूजा करने से करियर एवं विद्या के क्षेत्र में विशेष लाभ मिलते हैं, साथ ही युवाओं एवं विद्यार्थियों को बसंत पंचमी का व्रत एवं पूजन जरूर करना चाहिए।
ज्योतिष शास्त्र में वसंत पंचमी को लेकर क्या कहा गया है
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ज्योतिष शास्त्र में बसंत पंचमी को लेकर बहुत ही उपाय एवं मंत्रों के बारे में बताया गया है। अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा के बारे में के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आप वसंत पंचमी के दिन सरस्वती मंत्र की पांच माला जरूर जाप करें, इससे आपको लाभ मिलेगा साथ ही इस मंत्र का आपको सही विधि के साथ जाप करना है, तब आपको सफलता मिलेगी इसके अलावा धन, ज्ञान एवं विद्या में लाभ मिलेगा। परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए भी आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं। यह आपके लिए फलदाई साबित होंगी वसंत पंचमी के दिन करें इन मंत्रों का जाप-
1. शारदायै नमस्तुभ्यं मम हृदये प्रवेशिनी, परीक्षायां उत्तीर्णं, सर्व विषय नाम यथा।
2. ओम ह्वीं ऐं ह्वीं सरस्वत्यै नमः।
3. नमस्ते शारदे देवी, काश्मीरपुर वासिनीं, त्वामहं प्रार्थये नित्यं, विद्या दानं च देहि में।
कंबुकंठी सुताम्रोष्ठी सर्वाभरणं भूषितां महासरस्वती देवी, जिह्वाग्रे सन्निविश्यताम।
4. सरस्वत्यै नमो नित्यं भद्रकाल्यै नमो नमः। वेद वेदांत वेदांग विद्यास्तानेत्र्य एव च।
सरस्वती महाभागे विद्ये कमललोचने, विद्यारूपे विशालाक्षी विद्यां देहि नमोस्तुते।
5. ओम वागदैव्यै च विद्यम्हे कामराज्याय धीमहि, तन्नो देवी प्रचोदयात।
6. ऐं ह्वीं श्रीं वाग्वादिनी सरस्वती देवी मम जिव्हायां। सर्व विद्या देही दापय दापय स्वाहा।
7. ओम शारदा माता ईश्वरी में नित समुरि तोय हाथ जोड़ अरज करूं विद्या वर दे मोय।
मां सरस्वती के मंत्र जाप करने के क्या फायदे हैं
बसंत पंचमी के दौरान मां सरस्वती के कुछ खास मंत्र चमत्कारी सिद्ध होते हैं जो कि आप के कार्य एवं शिक्षा को बदल सकते हैं। इस मंत्र के जाप और आराधना से लोगों की इच्छाएं पूरी होती है कहा जाता है कि वसंत पंचमी के साथ-साथ नियमित रूप से इसके जाप करने से व्यक्ति की स्मरण शक्ति मजबूत होती है। इसके अलावा इससे एनर्जी आती है और इस मंत्र से व्यक्ति के मन में एकाग्रता आती है और पढ़ाई को लेकर इच्छा शक्ति बढ़ती है।