नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर हमेशा ही अपने अटपटे और अतरंगी फैशन सेंस के लिए पहचाने जाने वाली एक्ट्रेस ऊर्फी जावेद हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं। उर्फी जावेद हर थोड़े दिनों में कुछ न कुछ ऐसा उटपटांग करती हैं जो उन्हें चर्चा का विषय बना देता हैं। अक्सर तो वह अपनी ड्रेस की वजह से जानी जाती हैं लेकिन इस बार मसला कुछ और है। इस बार उर्फी को मेकअप की वजह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और यह बात उर्फी ने खुद सामने आकर बताई हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी आंखों के नीचे बहुत ज्यादा डार्क सर्कल दिखाई दे रहे हैं।
उर्फी इस दौरान डार्क सर्कल्स को अपने मेकअप से छुपाते हुए भी नजर आ रही है। उसके बाद उन्होंने अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनियों को कोसा है। अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अंडर आई क्रीम बनाने वाली कंपनी को जमकर लताड़ा है। वह अपने वीडियो में कहते हुए सुनाई दें रही है कि कोई भी अंडर आई क्रीम किसी काम की नहीं है डार्क सर्कल्स केवल फिलर्स या फिर सर्जरी से ही जा सकते हैं। डार्क सर्कल्स के लिए कोई भी क्रीम किसी काम की नहीं हैं।
उर्फी जावेद ने अपनी इस पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी दिया है उन्होंने लिखा है ‘डार्क सर्कल क्रीम स्कैम है इन्हें ना खरीदें। ‘ गौरतलब है कि ऊर्फी जावेद सोशल मीडिया सेंसेशन है। वह अपने फैशन के लिए जानी जाती है वह हमेशा ही अपने लुक्स के साथ कुछ नया एक्सपेरिमेंट और नया करती हैं। इसी वजह से उन्हें ट्रोल भी किया जाता हैं। यह एक्ट्रेस अपने फैशन के साथ-साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। आज उन्हें चाहने वालो की संख्या लाखों में हैं।