Hero Splendor Plus: आप भी अगर अभी बाइक खरीदना चाहते हैं, तो आज की ये खबर आपके लिए खुशियां लाने वाली है। आप 80 हजार की जगह सिर्फ 25 हजार में हीरो स्प्लेंडर खरीद सकते हैं। हीरो स्पलेंडर वैसे भी सबकी चहेती बाइक है और इसे खरीदने के लिए लोग हमेशा तत्पर रहते है। हीरो स्प्लेंडर हमेशा से आपके लिए एक अच्छी डील रही है। आप इसके सेकंड हैंड मॉडल को खरीद, कुछ साल चला फिर उसी कीमत पर उसे बेच सकते है जिसपर उसे खरीदा था।
Hero Splendor की सस्ती डील
हीरो स्प्लेंडर हमेशा से खास बाइक रही है। एक समय था जब लोगों की पहली बाइक हीरो स्प्लेंडर ही हुआ करती थी और आज भी बजट बाइक में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। लेकिन इसकी कीमत कई बार लोगों को परेशान कर देती है। सेकंड हैंड बाइक के तौर पर आप इसे काफी कम कीमत पर खरीद सकते हैं।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Bikewale वेबसाइट पर सिर्फ 4 महीने पुरानी हीरो स्प्लेंडर प्लस को ₹25000 में बेचने के लिए लिस्ट किया गया है। यह हीरो स्प्लेंडर के सस्ते डीलों में से एक है। इसके अलावा आप चाहे तो अन्य वेबसाइट पर जाकर कई और विकल्प को जान सकते हैं। ऑनलाइन बाइक खरीदने का फायदा यह है कि यहां आपको टेस्टेड बाइक मिलती है। इसके साथ ही आपको इसके मालिक से बात करने का भी विकल्प प्राप्त होता है। मालिक से बात करके हम बाइक से जुड़ी कई अन्य जानकारियां भी ले सकते हैं।
Hero Splendor के फीचर्स
सेकंड हैंड बाइक आपको कई प्रमुख वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएंगे। आपको बस कुछ बातों का ख्याल रख कर इन्हें खरीदना होता है। बाइक वाले पर मिल रही हीरो स्प्लेंडर प्लस में सेल्फ स्टार्ट के साथ एलॉय व्हील दिया गया है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक के साथ 80 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज भी मिलता है। हीरो स्प्लेंडर का इंजन ठीक-ठाक सा पावर जनरेट कर लेता है। यही कारण है कि भारत में लोग इसे खरीदना पसंद करते हैं। यहां की सड़कों के लिए यह बाइक बेहद ही उपयोगी है।