Maruti Omni Electric Model: मल्टीपरपज वकील सेगमेंट में मारुति का दबदबा हमेशा से कायम रहा है। पहले जहां ओमनी जैसी गाड़ियां यहां राज करती थी। वही अभी अर्टिगा इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकती है। अब खबर आई है कि कंपनी जल्द ही ओमनी का इलेक्ट्रिक वैरीअंट लॉन्च करेगी। इसके कुछ न्यू रेंडर सामने आए हैं।
यह रेंडर वाइट और रेड कलर के हैं और इसमें ओमनी का इलेक्ट्रिक वेल्डिंग दिखाया गया है। यह इलेक्ट्रिक एमपीवी सेगमेंट का फ्यूचर हो सकती है। मारुति फिलहाल अपने इस मॉडल पर काम कर रही है और इसके लिए ग्राहकों को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
Maruti Omni में मिलेगा जबरदस्त रेंज
नई इलेक्ट्रिक ओमनी में आपको पहले जैसा ही डिजाइन देखने को मिल रहा है। इसमें कंपैक्ट फुटप्रिंट, बॉक्सी डिजाइन और स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। इसके फ्रंट में एलईडी लाइट दी जाएगी। इसमें एयरो फ्रेंडली फीचर जैसे कि फ्लश डोर हैंडल, रियर व्यू कैमरा और लो ड्रैग व्हील्स दिए जाएंगे।
यह आठ सीटर ऑप्शन में आएगी और एक बार फुल चार्ज करने पर आप इससे 300 से 400 किलोमीटर तक का रेंज ले पाएंगे। इस गाड़ी को शहर के साथ-साथ गांव की सड़कों पर भी आसानी से चलाने के लिए डिजाइन किया जाएगा। फिलहाल ओमनी को डिस्कंटीन्यू कर दिया गया है लेकिन इलेक्ट्रिक युग के आगाज ने इसे नया जीवन दिया है।
अभी भी थी Maruti Omni की डिमांड
सुजुकी सुपर कैरी 7 जनरेशन मॉडल पर बेस्ड ओमनी को सरकार द्वारा दिए गए नॉर्म्स के मुताबिक अपडेट नहीं किया जा सकता था। यही कारण है कि कंपनी ने इसे 2019 में बंद करने का फैसला लिया। इस समय तक इसकी डिमांड मार्केट में बहुत ही ज्यादा थी। अक्टूबर 2018 में भी ओमनी के 1.5 करोड़ यूनिट को बेचा गया था।
लेकिन इसके बाद इसे भारत में बंद कर दिया गया। फिलहाल पाकिस्तान में यह सुजुकी बोलान नाम से बिकती है। ज्यादा स्पेस होने के कारण इसे वहां मिनीबस भी कहा जाता है। इसमें 0.8 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जिसके साथ 4 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स को जोड़ा गया है। इसकी कीमत पाकिस्तान में 11.34 लाख रुपए है। भारत में यह 5 लाख की कीमत में आती थी।