हरियाणा में डांसर सपना चौधरी के बाद डांसर सुनीता बेबी (Sunita Baby) का नाम काफी मशहूर हो रहा है। सुनीता बेबी (Sunita Baby) के शो में काफी भीड़ देखने को मिल रही है। हरियाणा में उनकी लोकप्रियता का स्तर कुछ और ही है। ऐसे में इस डांसर का एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है। उनके इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अब तक 7 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। और गिनती अब भी जारी है।
गौरतलब है कि इस वीडियो को Befikre Studios के यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया गया है। आपको बता दें कि सुनीता बेबी का कोई भी डांस वीडियो जैसे ही आता है उसे लाखों में व्यूज मिल जाते है। इसके साथ ही अब उनका एक लेटेस्ट हरियाणवी सॉन्ग ‘मोरनी सी चाल’ वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि उनके इस गाने को भी खूब व्यूज मिल रहे है। इन वीडियोज में सुनीता जबरदस्त परफॉर्मेंस से धमाल मचा रही है।
इस डांस वीडियो में देखा जा सकता है कि , सुनीता बेबी डांस परफॉर्मेंस के दौरान सूट सलवार पहने हुई है। इसके साथ ही कई लोग ये मान रहे है कि सुनीता के रूप में लोगों को एक नई सपना चौधरी मिल गई है। और इस बात की साफ झलक उनके नए गाने ‘मोरनी सी चाल’ में नज़र आती है।
डांसर सपना चौधरी की तरह सुनीता बेबी के शो में भी गजब की भीड़ दिखाई देती है। वह भी स्टेज तोड़ परफॉर्मेंस दे रहीं हैं। सुनीता इन दिनों फैंस के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो रही है। उनके फैंस भी उनके वीडियो के इंतज़ार में रहते है।