बॉलीवुड के दबंग खान, सलमान खान हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। इन दिनों वह अपने सबसे विवादित शो बिग बॉस में नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही इन दिनों वह अपनी अपकमिंग फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ को लेकर भी मुद्दों में बने हुए है। सलमान की ये फिल्म वर्ष 2023 में ईद के मौके पर रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ साउथ की क्वीन पूजा हेगड़े नज़र आने वाली हैं। ये दोनों ही स्टार पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे है। हालांकि इस फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इन दोनों के लव अफेयर की चर्चा भी इंटरनेट पर आना शुरू हो गई है।
सलमान खान के बारे में बात करें तो वह एक ऐसे अभिनेता है जिनका नाम हेमशा ही किसी न किसी एक्ट्रेस के साथ जुड़ता आ रहा है। वहीं हालिया खबरों की मानें तो सलमान खान अभिनेत्री पूजा हेगड़े को डेट कर रहे हैं। इस मामले में अभी तक दोनों ही स्टार्स की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर दोनों की साथ में कई सारी तस्वीरें तेज़ी से वायरल हो रही है। इस बीच सलमान खान के करीबी दोस्त ने दोनों के रिश्ते की सच्चाई बताई है।
इन खबरों के बीच सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने पूजा हेगड़े के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरों का सच बताया है। उन्होंने कहा कि जो लोग इस तरह की खबरे फैलाते है उन्हें थोड़ी शर्म आनी चाहिए। पूजा हेगड़े सलमान खान की बेटी की उम्र की है। ये दोनों एक फिल्म में साथ में काम कर रहे है इसलिए कुछ लोग इस तरह की गंदी खबरे फैलाते है। अपनी पब्लिसिटी के लिए लेकिन यह शर्मनाक है।
आपको बता दें कि ये खबर उस समय इंटरनेट पर फ़ैल गई जब एक फिल्म क्रिटिक ने इस बारे में ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था कि, टाउन में न्यू कपल, मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। इतना ही नहीं उनके प्रोडक्शन हाउस ने भी उन्हें अगली 2 फिल्मों के लिए साइन किया है। दोनों ही आजकल एक साथ नज़र आते है। बता दें कि साल 2023 में सलमान खान की बैक-टू-बैक दो फिल्में रिलीज होने वाली है।