नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में इन दिनों तापमान काफी नीचे लुढ़कता जा रहा है, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कई इलाके ऐसे हैं, जहां तेज बर्फबारी होने से मार्ग भी बाधित हो रहे हैं। दिल्ली के तमाम इलाकों में वायु प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया जा रहा है, जिससे हालत लगातार बिगड़ती जा रही है। सुबह दिल्ली व एनसीआर में घना कोहरा छाया रहा।
दक्षिणी भारत के कई इलाकों में देर रात बारिश देखने को मिली, जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी कर दी है।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
- यहां तापमान में गिरावट
राजस्थान राज्य के कई जिलों में तापमान लगातार नीचे गिरता जा रहा है, जिससे लोगों को सर्दी का सामना करना पड़ रहा है। फतेहरपुर सीकर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। राजधानी जयपुर में बीते चौबीस घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान 27.2 व 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा. न्यूनतम तापमान में आगामी दो-तीन दिनों में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
- जानिए दिल्ली में प्रदूषणा का हाल
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि वायु गुणवत्ता ‘‘मध्यम’’ श्रेणी देखने को मिली। पश्चिमी विक्षोभ की अनुपस्थिति के कारण दिल्ली में दिसंबर में अब तक सामान्य से अधिक तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक महेश पालावत के मुताबिक, मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर ठीक ठाक बर्फबारी देखने को मिली। इसके कारण ठंड बढ़ी है तथा मैदानी हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
- यहां होगी गरज के साथ भारी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, तमिलनाडु, लक्षद्वीप, कर्नाटक के कई हिस्सों में बिजली की गरज चमक के साथ तेज बारिश देखने को मिल सकती है। इतना ही नहीं, केरल, मध्य प्रदेश, दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण कोंकण और गोवा में कहीं तेज तो कहीं मामूली बारिश का प्रकोप देखने को मिलने की संभावना है। उत्तर पश्चिम और मध्य भारत में दिन और रात के तापमान में गिरावट आ सकती है।