नई दिल्ली। आज के समय में ज्यादातर काम डिजिटलाइज्ड हो गया है, इसलिए एंप्लाइज को घंटों मोबाइल टीवी एवं डिजिटल स्क्रीन का सामना करना पड़ता है। भारत के बड़े शहर जैसे बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, नोएडा, चेन्नई, कोलकाता जैसे शहरों में बड़े-बड़े कंपनी और स्टार्टअप के चलते लैपटॉप का एवं कंप्यूटर का इस्तेमाल किया जाता है। दिन भर डिजटल स्क्रीन के चलते आंखें अक्सर टीवी, कंप्यूटर या डिजिटल स्क्रीन पर टिकी होती है।
जिसके कारण आंखों में दर्द थकान एवं सर दर्द की समस्या बढ़ जाती है। इसके चलते आंख लाल हो जाती हैं आंखों में जलन एवं परेशानियां बढ़ जाती है, बहुत से बार आंखों का सूखना, बार-बार आंखो से पानी आना, आंखें धुंधली दिखाई देना जैसे समस्याएं बढ़ती है षअगर आप भी आंखों से जुड़ी इन समस्या से परेशान है तो आप अपनी आंखों को आराम देने के लिए इन चीजों को अपनाएं।
ठंडा पानी का इस्तेमाल करें
साफ सूती के कपड़े को बर्फ के टुकड़ों में लपेट कर अपनी आंखों पर थोड़ी देर के लिए रखें, इससे आंख के सूजन और थकान जल्द ही गायब हो जाएंगे।
खीरा
खीरा का इस्तेमाल आप अपने आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिए कर सकते हैं। खीरे में मौजूद गुण आपके आंखों को ठंडक देता है एवं राहत पहुंचाता है। खीरे को आप मोटे एवं गोल काटकर फ्रीजर में जमा दे बाद में इसे अपनी आंखों पर लगाकर रेस्ट करें।
दूध
दूध से भी आंखों का दर्द ठीक होता है, दूध में मौजूद गुण आंखों के लिए बहुत फायदेमंद माना गया है। दूध को आप रुई के गोले में डुबोकर अपने आंखों के आसपास मसाज करें और मसाज करने के बाद थोड़ी देर दूध में रुई भिगोकर रुई को अपनी आंखों पर लगा कर रखें इससे आंखों की थकान दूर होगी।
एक्सरसाइज
आंखों की एक्सरसाइज करने से भी आंखों के मांसपेशियां लचीली होती है और ध्यान केंद्रित करने में सहायता होती है, साथ ही इससे आंखों में हो रही थकावट सूजन और लाल आंखें ठीक होती है।