नई दिल्लीः भारतीय सर्राफा बाजारों में इन दिनों लोगों की खूब चहल-पहल देखने को मिल रही है, जिससे हर किसी के चेहरे पर रौनक दिखाई दे रही है। देशभर में अब शादियों का सीजन चल रहा है, जिसके चलते अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। आप आराम से बहुत सस्ते में सोना खरीद सकते हैं। सोना अपने हाई लेवल रेट से करीब 5,000 रुपये सस्ते में बिक रहा है। सर्राफा विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले दिनों में सोने की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं।
- जानिए सोने का ताजा भाव
भारतीय सर्राफा बाजार में 52,662 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया था। बीते सप्ताह सोने की कीमत 52,918 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज की गई थी। हालांकि, इस सप्ताह भी अभी कीमतें 52 ,000 से ऊपर दर्ज की गई।
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
इस सप्ताह शुरुआती दिन सोमवार को सोने के दाम 52,558 रुपये दर्ज किये गए। मंगलवार को सोने का रेट कम होकर 52,465 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया। बुधवार को 52,350, गुरुवार को 52,729 और शुक्रवार को सोने की कीमतें 52,662 रुपये प्रति 10 ग्राम पर देखने को मिली हैं।
- जानिए 22 से 24 कैरेट गोल्ड का रेट
भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के रेट में इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट वाले सोने का भाव 25 नवंबर को अधिकतम 52,662 रुपये दर्ज किया जा रहा है। बीते सप्ताह 24 कैरेट गोल्ड के दाम 52,953 रुपये दर्ज किया गया। इस सप्ताह 22 कैरेट गोल्ड का रेट 52,451 रुपये देखने को मिला। सभी तरह के गोल्ड के रेट की गणना टैक्स के बिना की गई है।
- मिस्ड कॉल से जानें सोने का रेट
भारतीय सर्राफा में आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर रेट की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें। आपको हम ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप घर बैठे दाम का अपडेट ले सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए दाम मिल जाएंगे। अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।