मुंबई इंडियंस को डुबो रहे पांड्या! पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

Avatar photo

By

Vipin Kumar

नई दिल्लीः इंडियन प्रीमियर लीग में इस बार अगर सबसे ज्यादा किसी को ट्रोल किया जा रहा है तो उस खिलाड़ी का नाम हार्दिक पांड्या हैं। पांड्या को इस सीजन में मुंबई इंडिंयस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड कर कप्तान बनाया था। अगर उनकी कप्तानी की बात करें तो अभी तक वे मुंबई इंडियंस के लिए कुछ खास करिश्मा नहीं कर पाए हैं। उनके नेतृत्व में टीम लगातार मैच हार रही है। अब तक खेले गए 6 मुकाबलों में केवल दो ही मैचों में जीत हासिल हो हो सकी है, जिससे उन्हे लगातार आलोचनाओं का सहना पड़ रहा है।

आईपीएल के इस सीजन का अपना सातवां मुकाबला आज मुंबई इंडियंस पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने उतरेगी। इस मुकाबले को हार्दिक पांड्या हर हाल में जीतना चाहेंगे। दूसरी तरफ फैंस की चौतरफा आलोचन झेल रहे हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने बड़ी बात कही है।

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने कही बड़ी बात

हार्दिक पांड्या को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी बात कही है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हार्दिक पांड्या की कप्तानी पिछले 2 सीजन शानदार रही थी। मुंबई इंडियंस में अब तक उनकी कप्तानी कुछ खास नहीं रही है। इसके चलते उन्हें जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

ट्वीट करते हुए लिखा कि मुंबई इंडियंस को हार्दिक पांड्या की कप्तानी में कोई फायदा अभी तक नहीं हुआ। लेकिन उनकी मौजूदगी में गुजरात टाइटंस को जरूर नुकसान हो रहा है। आकाश चोपड़ा के इस ट्वीट से ऐसा मालूम पड़ता है कि व सीधे तौर पर हार्दिक पांड्या को ट्रोल कर रहे हैं।अभी तक पांड्या की कप्तानी में केवल दो ही मुकाबलों में जीत हासिल हुई है।

पंजाब किंग्स से भिड़ेगा मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस की की टीम अगला आज अपना मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ खेलने उतरेगी, जिसमें काफी उम्मीदें हैं। मुंबई यह मैच जीतने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएगी। अभी प्लेइंग इलेवन को लेकर कोई खबर सामने नहीं आई है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह कुछ खिलाड़ियों के खेलने का दावा किया जा रहा है। जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस ने इस बार बड़ा फैसला लेते हुए रोहित शर्मा को कप्तानी से टाकर हार्दिक पांडया को कप्तानी सौंपी थी।

Vipin Kumar के बारे में
Avatar photo
Vipin Kumar पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 साल काम करने का अनुभव प्राप्त है। प्रतिष्ठित अखबार में काम करने के अलावा न्यूज 24 पॉर्टल में 3 साल सेवा दी। क्राइम, पॉलिटिकल, बिजनेस, ऑटो, गैजेट्स और मनोरंजन बीट्स पर काम किया। अब करीब 2 साल से उभरती वेबसाइट Timesbull.com में सेवा दे रहे हैं। हमारा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है। Read More
For Feedback - timesbull@gmail.com
Share.
Open App