IPL 2024 VIDEO: चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को दिल्ली कैपिटल्स के हाथों करारी शिकस्त झेलनी पड़ी है। दिल्ली कैपिटल्स ने आराम से चेन्नई को 20 रन से हराकर अपनी जीत का खाता खोल लिया, जिसके बाद खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रशंसकों के चेहरे पर काफी खुशी देखने को मिली। मैच में एक पल भी ऐसा नहीं लगा कि चेन्नई जीत दर्ज कर लेगी।
दिल्ली का शुरू से पलड़ा भारी दिखाई दिया, जिसका नतीजा रहा की मुकाबला आराम से अपने नाम कर लिया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो कारगर साबित हुआ। टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 191 रन बना डाले।
इसके अलावा रनों का पीछा करने उतरी चेन्नई 171 रन ही बना सकी, जिससे टीम के सभी खिलाड़ियों और फैंस की उम्मीदों को झटका लगा। इस बीच महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
धोनी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से जीता दिल
चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए हर किसी का दिल जीत लिया। उन्होंने विस्फोटक अंदाज में 16 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन की पारी खेली। अपनी बल्लेबाजी में उन्होंने 3 छक्के और 4 चौके जमाए। इतना ही नहीं 231 के स्ट्राइक रेट से रन बटोरे।
उनके द्वारा मारे गए तीन छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धोनी गोली की रफ्तार से गेंद पर बल्ला चलाते हुए नजर आ रहे हैं। आप देख सकते हैं कि गेंद भी दर्शक दीर्घा में गिरती हुई दिख रही है, जिसे देखकर फैंस इस पर तरह-तरह के कमेंट कर हौसला अफजाई कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस उनके शॉट की तारीफ करते-करते नहीं थक रहे।
चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत रही खराब
चेन्नई सुपर किंगस की ओर से सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और रचिन रवींद्र कुछ खास नहीं कर सके। ऋतुराज गायकवाड़ ने 2 गेंदों का सामना कर 1 रन बनाया। रचिन रवींद्र कुल 2 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे रहाणे ने 30 गेंदों का सामना कर 45 रन बनाए। 5 चौके और 2 छक्के लगाए।
Vintage Dhoni 👌#TATAIPL fans were treated to some strong hitting by MS Dhoni
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#DCvCSK | @ChennaiIPL pic.twitter.com/eF4JsOwmsa
— IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2024
डेरियल मिशेल 34 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। शिवम दुबे ने 17 गेंदों पर 18 रन बनाए। समीर रिज्वी 0, रवींद्र जडेजा 21 रन और बनाए। एमएस धोनी ने 16 गेंदों पर 37 रन बनाकर नोट आउट रहे। इस तरह चेन्नई ने 20 ओवर में 171 रन बनाए। टीम ने अभी तक इस सीजन के 3 मैच खेले हैं, जिनमें दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है।
पृथ्वी शाह ने 27 गेंदों पर 43 रन बनाकर पवेलियन लौट गए है। डेविड वॉर्नर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 52 बनाए। अपनी पारी में 3 छक्के और 5 चौके लगाए। ऋषभ पंत ने 51 रन, मिशेल मार्श 18, अक्षर 7, अभिषेक पोरल 9 रन बनाए।