IPL 2024 MI vs RR: आईपीएल के 17वें सेशन का आज 13वां मुकाबला खेला जाएगा, जिसमें मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला काफी रोमांचकारी होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें जीत दर्ज करने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगाएंगी। मैच शाम साढ़े सात बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शुरू होगा, जहां टॉस काफी निर्भर करेगा।
मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन अभी कारगर साबित नहीं हुआ है, जिसे अपने 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। प्वाइंट टेबल में सबसे नीचे यानी 10वें नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो दोनों मैचों में जीत दर्ज कर 4 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। अब सभी के मन में सवाल उठ रहा है कि आईपीएल के तीसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन क्या रहने वाली है।
मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स में कौन भारी
राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस में आईपीएल इतिहास की बात करें तो अभी 28 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें मुंबई ने राजस्थान को ज्यादा बार हार का स्वाद चखाया है। मुंबई ने 15 मुकाबले जीते तो राजस्थान 12 में ही सफलता पाने में कामयाब रही। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।
राजस्थान के खिलाफ मुंबई इंडियंस के उच्च स्कोर 214 रन है। राजस्थान के उच्च स्कोरी की बात करें तो मुंबई के खिलाफ 212 रन है। इतना ही नहीं मुंबई इंडियंस ने बीते साल आरआर के साथ 5 में से 4 मुकाबलों में जीत दर्ज की थी। वानखेड़े में मुंबई के साथ आठ मुकाबले खेले हैं।
उनमें से पांच में सफलता पाई है। मुंबई की वानखेड़े बल्लेबाजों के लिए अनुकूल समझी जाती है। यहां उच्च स्कोर देखने को मिलता है। यह पिच स्पिनर को मदद प्रदान करने वाली है। पांड्या किस प्लेइंग इलेवन के साथ उतरने वाले हैं, आप यह नीचे देख सकते हैं।
वहीं, मुंबई में सोमवार को तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज किया जा सकता है। शाम में 27 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है। बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), नमन धीर, तिलक वर्मा, टिम डेविड, हार्दिक पंड्या (कप्तान), गेराल्ड कोएत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह, क्वेना मफाका, रोमारियो शेफर्ड।
राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन
यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।