Maruti WagonR: मारुति की करें काफी ज्यादा माइलेज देती है। यह भी एक कारण है कि लोग इन्हें सबसे ज्यादा खरीदते हैं। मारुति वेगनर हो या फिर स्विफ्ट यह देश की बेस्ट सेलिंग कार में से एक है।
अगर आप भी मारुति वैगन आर खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ₹5.25 लाख रुपए देने होंगे। इस कीमत पर आपको नई वैगन आर मिल जाएगी। लेकिन अगर आपके पास इतने पैसे नहीं है तो भी आप मारुति वेगनर खरीद सकते हैं। सेकंड हैंड बाजार में सिर्फ 90000 रुपए में मारुति वेगनर को बेचा जा रहा है। यह एक बाइक की कीमत से भी सस्ती है।
Maruti WagonR में मिलता है दो इंजन
मारुति वैगन आर में दो इंजन मिलता है। इसमें 1 लीटर का तीन सिलेंडर पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का चार सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके अलावा यह सीएनजी इंजन के साथ भी आती है।
इस कारण से इसकी माइलेज 30 किलोमीटर प्रति किलोग्राम तक हो जाती है। फीचर्स के मामले में मारुति वेगनर डीसेंट है। इसमें आपको वह सभी बेसिक चीज़ें मिल जाती हैं जो आपके सफर को आरामदायक बना सकती है। इन्हीं सब चीजों के कारण यह एक वैल्यू फॉर मनी कार है। एक आम आदमी इस कार को लेकर हमेशा ही खुश रहता है।
सस्ते में WagonR का मजा
बात करें सस्ते में मारुति वेगनर खरीदने की तो 2011 मॉडल मारुति वैगन आर को सिर्फ 90000 रुपए में बेचा जा रहा है। सोनीपत हरियाणा लोकेशन से बिक रही यह मारुति वेगनर व्हाइट कलर की है। यह थोड़ी ज्यादा ही पुरानी है और काफी ज्यादा चल चुकी है। लेकिन जिस कीमत में यह आपको मिल रही है यह आपके लिए काफी ज्यादा किफायती हो सकती है।
अगर आपको अन्य किसी भी साइट से कार खरीदने में विश्वास नहीं है तो खुद मारुति ट्रू वैल्यू के जरिए कर खरीद सकते हैं। यहां से कर खरीदने पर आपको 6 महीने की वारंटी और तीन फ्री सर्विस मिलेगी। इसके अलावा मारुति का भरोसा भी मिलेगा।