नई दिल्ली Voter List: लोकसभा चुनावों की तारीख का ऐलान हो चुका है। 19 अप्रैल से 1 जून 2024 से चुनाव होने हैं और 4 जून को नतीजे सामने आएंगे। वहीं तारीखों के ऐलान होने के बाद इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ऐलान कर दिया है।
राजनीतिक पार्टियां लोगों को लुभाने के लिए अलग-अलग कैंपेन चला रही है, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी कारण से लोगों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया जाता है।
वोटर लिस्ट से नाम हटने के पीछे काफी सारे कारण हो सकते हैं। ऐसे में चुनानों की तारीख आने से पहले घर बैठे वोटर लिस्ट में इस बात को जरूर चेक कर लेना चाहिए कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या फिर नहीं। इस बात का पता लगाने के लिए आपको कहीं पर जाने की आवश्यकता नहीं है। आप घर बैठे आसानी से इस बात का पता लगा सकते हैं। इसके लिए लोगों को बस कुछ सिंपल स्टेप्स को फॉलो करना होगा।
वोटर लिस्ट में नाम चेक करने से पहले आप लोगों के पास कुछ जरुरी होनी चाहिए जैसे कि आपके पास वोटर आईडी कार्ड में लिखा EPIC Number होनी चाहिए। इसके अलावा लिस्ट में नाम चेक करने के लिए आपको नाम, आयु, डेट ऑफ बर्थ जिला और जैसी जानकारी को देनी होगी।
वोटर लिस्ट में नाम चेक करने का तरीका
सबसे पहले आप लोगों को गूगल पर वोट्स सर्विस पोर्टल पर लिखकर सर्च करना होगा या फिर आप electoralsearch.eci.gov.in पर भी जा सकते हैं। इश सरकारी वेबसाइट पर आप लोगों को वोटर लिस्ट में नाम चेक करने के लिए तीन ऑप्शन मिलेंगे।
इसें पहले ऑप्सन तो ये है कि आप डिटेल्स भरकर वोटर लिस्ट में नाम भरकर चेक कर सकते हैं। दूसरा तरीका सर्चि बाई एपिट और तीसरा तरीका है। सर्च बाई मोबाइल हैं। आप किसी भी ऑप्शन को चुन सकते हैं और फिर डिटेल्स को भरकर लिस्ट में अपना नाम शामिल है या फिर नहीं। इस बात से पता लगा सकते हैं।
पहला ऑप्शन सर्च बाई डिटेल्स
सर्च बाय डिटेल्स ऑप्शन के द्वारा अगर आप वोटर लिस्ट में नाम चेक करते हैं तो इस ऑप्शन में आप लोगों से कुछ जरुरी जानकारी मांगी जाएगी। आप लोगों को सबसे पहले राज्य और लेंग्वेट को चुनना होगा। राज्य और भाषा को चुनने के बाद आपको पूरा नाम, डेट ऑफ बर्थ, आयु, जिला और विधानसभा क्षेत्र जैसी कुछ जरुरी जानकारियां भरनी होगी। डिटेल्स को भरने के बाद आपको कैप्चा कोड डालकर सर्च करना होगा। वोटर लिस्ट में ऐसे चेक करें नाम।