नई दिल्लीः इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे हर किसी का बजट का पहिया डगमगाता जा रहा है। इस बीच अगर आपके पास घरेलू गैस सिलेंडर है तो फिर यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की साबित होने जा रही है। सरकार की ओर अब एक ऐसा नियम बनाया है, जिसे जानकर हर कोई खुशी से झूम उठेगा। सरकार ने QR कोड बेस्ड सिलेंडर को लॉन्च कर दिया है, जिससे आप सिलेंडर को आराम से ट्रेस कर सकते हैं। सरकार की ओर से यह जानकारी आधिकारिक तौर दी गई है। इससे एलपीजी सिेलेंडर के खरीदारी को फायदा होगा।
वहीं, इंडियन ऑयल के चेयरमैन श्रीकांत माधव के मुताबिक, आगामी तीन महीने में सभी घरेलू गैस सिलेंडर में क्यूआर कोड जारी कर दिया जाएगा। वर्ल्ड एलपीजी वीक 2022 के अवसर पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि यह एक तगड़ा बदलाव है। आप अप एलपीजी सिलेंडर को आराम से ट्रैक कर सकेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि QR कोड के जरिये ग्राहक सिलेंडर के बारे में पूरी जानकारी दी जा सकेगी। बोतल बंद (रिफलिंग) किया गया है और सिलेंडर से जुड़े क्या सेफ्टी टेस्ट किए गए हैं। इतना ही नहीं QR कोड को मौजूदा सिलेंडर पर लेबल के माध्यम से लगाया जाएगा। इससे ग्राहकों को बड़ा फायदा होगा।
- इतने हजार सिलेंडर किये गए जारी
वहीं, यूनिट कोड बेस्ड ट्रैक के अनुसार पहले फेज में क्यूआर कोड के साथ एम्बेडेड 20,000 एलपीजी सिलेंडर जारी कर दिये गए हैं। जनाकीर के लिए बता दें कि यह एक प्रकार का बारकोड है। इसे डिजिटल डडिवाइस द्वारा रीड किया जा सकताहै। पुरी के मुताबिक, अगले तीन महीनों में सभी 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर पर क्यूआर कोड लगा दिया जाएगा। यह सामान्य सिलेंडर है, जिसे हर व्यक्ति खरीदता है। यह सब होने के बाद ग्रामीणों को फायदा हुआ है।