नई दिल्ली: Rajasthan Vidya Sambal Yojana 2022 Pdf. ऐसे कैंडिडेट जो शिक्षक बनने की सोच रहे हैं और राजस्थान में रहते हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। राजस्थान सरकार ने 93000 गेस्ट फैकल्टी पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है जो संविदा पर काम करेंगे क्या कुछ है डिटेल इस खबर में आप पढ़ सकते हैं और अप्लाई कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें-दीवाना बनाने आ रहा हल्का OPPO Reno9 Pro+ Smartphone, लोग बोले- तुम दिल की धड़कन में
Maruti Suzuki Swift 2024: Booking, features, launch date and price
2024 Bajaj Pulsar 125: Powerful bike with powerful updates!
ENG vs SL: पहली बार देखा ऐसा कैच, मैदान पर गिरते हुए इंग्लिश खिलाड़ी ने यूं लपकी गेंद, देखें वीडियो
आप को बता दें कि राजस्थान सरकार के प्रारंभिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के तहत विद्यालयों में 93000 गेस्ट फैकल्टी पदों पर बंपर भर्ती जारी है। जयपुर जिले में स्कूलों में खाली पड़े 4038 पदों पर इस योजना के तहत शिक्षकों को लगाया जाएगा। इसमें प्रारंभिक शिक्षा के 1896 और माध्यमिक शिक्षा के 2142 पद शामिल हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana की महत्वपूर्ण डेट
Rajasthan Vidya Sambal Yojana के तहत इस गेस्ट फैकल्टी भर्ती के लिए आवेदन शुरु हैं। वही इसमें चयनित कैडिडेंट को 26 नवंबर को कार्य ग्रहण अंतिम तिथि बताया गया है। तो चलिए आप को बताते हैं, इन Rajasthan Vidya Sambal Yojana की महत्वपूर्ण डेट के बारे में..
- 7 नवंबर तक आवेदन किया जा सकता है।
- 9 नवंबर को प्राप्त आवेदनों की सूची प्रकाशित की जाएगी।
- 11 नवंबर को पात्रता की जांच तथा अस्थाई वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी।
- 12 से 14 नवबंर तक आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।
- 16 को अंतिम वरीयता सूची प्रकाशित की जाएगी।
- 17 से 18 नवंबर तक मूल दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- 19 नवंबर को आदेश जारी किए जाएंगे।
- 26 नवंबर को कार्य ग्रहण करने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana पद का नाम व योग्यता
व्याख्याता ( विभिन्न विषय) व वरिष्ठ अध्यापक (विभिन्न विषय)
– राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ ) सेवा नियम – 2021 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार
– अध्यापक लेवल-2 (विभिन्न विषय ) व अध्यापक लेवल-1
राजस्थान पंचायत राज नियम-1996 में संबंधित पद एवं विषय हेतु वर्णित प्रावधानों के अनुसार
– प्रयोगशाला सहायक व शारीरिक शिक्षा शिक्षक
राजस्थान शिक्षा (राज्य एवं अधीनस्थ सेवा नियम – 2021 में वर्णित प्रावधानों के अनुसार
Rajasthan Vidya Sambal Yojana में कैसे करें अप्लाई
Rajasthan Vidya Sambal Yojana में अप्लाई करने के लिए कैडिंडेंट आवेदन फॉर्म आधिकारिक वेबसाइट education.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
Rajasthan Vidya Sambal Yojana में सैलरी
Rajasthan Vidya Sambal Yojana की योजना के लिए जारी किया गया नोटिफिकेशन के मुताबिक इसमें चयनत कैडिडेंट को तहत भर्ती गेस्ट फैकल्टी को पदवार प्रति घण्टा (60 मिनट) के अनुसार मानदेय दिया जाएगा।
- अध्यापक लेवल प्रथम, लेवल द्वितीय, प्रयोगशाला सहायक एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक को 300 रुपए प्रति घंटा एवं 21 हजार रुपए अधिकतम मासिक मानदेय दिया जाएगा।
- वहीं सीनियर टीचर को कक्षा 9 से 10 के लिए 350 रुपए प्रति घंटा एवं 25 हजार रुपए अधिकतम मासिक मानदेय
- प्राध्यापक को कक्षा 11 से 12 के लिए 400 रुपए प्रति घण्टा एवं 30 हजार रुपए अधिकतम मासिक मानदेय देय होगा।