नई दिल्ली। लॉकडाउन के समय में लोगों ने एक से बढ़कर एक OTT प्लेटफॉर्म्स पर वेब सीरीज देखकर अपना समय बिताया है। OTT प्लेटफॉर्म्स पर आपको इस समय हर तरह के कंटेंट देखने को मिल जायेंगे।
जब भी हमें कोई बढ़िया सा कंटेंट मिल जाता है, तो उसे देखने में बोरिंग भी नहीं लगता है और समय कैसे निकल जाता है, पता भी नहीं चलता है। ऐसी ही एक बढ़िया वेब सीरीज की लिस्ट में शामिल है ‘पाताल लोक’… इस सीरीज को बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।
पाताल लोक सीरीज में हमारे देश के और जिंदगी के उस हिस्से के बारे में दिखाया गया है, जिसे कुछ लोग देखते हैं और कुछ जीते हैं। राम के मुताबिक दुनिया, एक नहीं बल्कि तीन हैं. जहां सबसे ऊपर है स्वर्ग लोक, जिसमें देवता रहते हैं, बीच में धरती लोक जहां इंसान रहते हैं और सबसे नीचे पाताल लोक, जिसमें कीड़े रहते हैं।
कब रिलीज होगी पाताल लोक 2?
पाताल लोक की कहानी दिल्ली की है, जहां यमुना के पुल पर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया जाता है। इन चारों आरोपियों पर संजीव मेहरा (नीरज काबी) के मर्डर का आरोप लगाया गया था। इस केस को इंस्पेक्टर हाथी राम चौधरी को सौपा गया था। हाथीराम का बेटा सिद्धार्थ अपने पिता से अच्छे से बात तक नहीं किया करता था। पाताल लोक सीजन के दूसरे पार्ट को समझने के लिए आपको सबसे पहले पहले पार्ट को देखना होगा।
ढेर सारा क्राइम, खून-खराबा वाला सीन
पाताल लोक सीरीज में आपको वो सभी एक्टर्स हैं, जिन्हें आपने किसी फिल्म या सीरीज में सपोर्टिंग रोल निभाते हुए देखा होगा। अहम किरदारों में जयदीप अहलावत, नीरज काबी, इश्वाक सिंह, अभिषेक बनर्जी नजर आएंगे। पूरी सीरीज में आपको ढेर सारा क्राइम, खून-खराबा वाला सीन भी देखने को मिलेगा।
‘पाताल लोक सीजन वन’ हिट साबित हुआ था, इसे दर्शकों द्वारा काफी ही ज्यादा पसंद किया गया था। अब ‘पाताल लोक सीजन 2’ अभूत ही जल्दी अपने दर्शकों के दिलों पर धमाल मचाने के लिए वापस आ रहा है। दूसरे सीजन में एक पुलिस वाले की स्टोरी को दिखाया जायेगा, जिसे एक केस को सॉल्व करने का जिम्बा दिया जायेगा।
अमेजान प्राइम वीडियो पर होगा रिलीज
‘पाताल लोक सीजन 2’ को अमेजान प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि, अभी तक आधिकारिक तौर पर रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है।