नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 सीरीज में हाल ही में अफगानिस्तान पर जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर ली। अब भारत टी-20 वर्ल्ड कप खेलेगा, जब तक कोई मैच नहीं होना है। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अब भारतीय सरजमीं पर आईपीएल का 17वां सीजन खेला जाना है, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।
पहला मैच मार्च में खेला जाएगा, जिसमें 10 टीमें हिस्सा लेंगी। दूसरी ओर आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी अपनी अगली प्लानिंग पर काम शुरू कर दिया है, जिसे लेकर सभी खिलाड़ियों की नजरें टिकी हैं। इस बार रॉयल चैलेजर्स बैंगलोर(आरसीबी) अब चौंकाने वाला फैसला ले सकती है।
हाल ही में मुंबई इंडियंस ने चौंकाते हुए रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था। अब चर्चा है कि आरसीबी डु प्लेसिस को कप्तानी से हटाने का फैसला ले सकती है।
डु प्लेसिस की जगह इस खिलाड़ी को मिल सकती है कप्तानी
आईपीएल के अगले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने के लिए आरसीबी चौंकाते हुए डु प्लेसिस को कप्तानी से हटाने का फैसला ले सकती है। चर्चा है कि टीम का अगला कप्तान एक बार फिर से विराट कोहली को बनाया जा सकता है। विराट कोहली ने लंबे समय तक आरबीसी की कप्तानी की है, लेकिन एक बार फिर फ्रेंचाइजी को सही हाथों मे नेतृत्व की जरूरत लग रही है।
डु प्लेसिस की कप्तानी में टीम कोई शानदार प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। साल 2022 में आरसीबी ने डु प्लेसिस को अपना कप्तान चुनाथा। विराट कोहली की आईपीएल टीम आरसीबी में आए और कप्तानी भी संभाली।
क्या विराट लेंगे कप्तानी?
विराट कोहली ने साल 2022 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद टीम को झटका जरूर लगा था, जिसके बाद डु प्लेसिस के हाथों टीम की कमान सौंपी गई। अब फ्रेंचाइजी अगर कोहली को कप्तान बनाती है तो क्या वे इस जिम्मेदारी को लेना स्वीकार करेंगे, यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है। अगर विराट कोहली ने कप्तानी स्वीकार नहीं की तो फिर फ्रेंचाइजी किस पर दांव लगाएगी।
मुंबई इंडियंस ने पांड्या को बनाया कप्तान
वहीं, मुंबई इंडियंस ने सबको चौंकाते हुए हार्दिक पांड्या को अपना कप्तान नियुक्त किया है। हैरानी की बात यह कि अचान मुंबई ने रोहित शर्मा को कप्तानी से बेदखल कर दिया था, जिसके इस फैसले की खूब आलोचना हुई थी। अब हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम कैसा प्रदर्शन करती है, यह देखने वाली बात होगी।