नई दिल्ली।देशभर को 22 जनवरी 2024 का बेसब्री से इंतजार है। इस दिन अयोध्या में अयोध्या में बने राममंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली है। प्राण प्रतिष्ठा में देशभर की नामचीन हस्तियों को भेजा गया है। कुछ राजनीतिक दलों ने राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने के लिए सरकार द्वारा भेजें गए निमंत्रण को अस्वीकार कर दिया गया है।
राम मंदिर का भव्य प्राण-प्रतिष्ठा से पहले ही सोशल मीडिया पर 500 रुपये के नोट की नई तस्वीर वायरल हो रही है। इस नोट में महात्मा गांधी की जगह भगवान राम की तस्वीर होने के कारण सुर्खियां बनी हैं। आइए जानते हैं इस अफवाह के पीछे की सच्चाई को।
फोटो 14 जनवरी को आई थी सामने
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही 500 रुपये की नकली नोट में लाल किले की जगह अयोध्या के राम मंदिर और धनुष-बाण की तस्वीर है। इस फोटो को सबसे पहले 14 जनवरी, 2024 को रघुन मूर्ति नामक एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया था।
ಇದ್ರಲ್ಲಿ ಇರೋ ಫೋಟೋ ಎಡಿಟ್ ಮಾಡಿದ್ದು ನಾನೇ ಪ್ರಭು ಶ್ರೀರಾಮ ಮಂದಿರ ಉದ್ಘಾಟನೆ ಆಗುವ ಸಂದರ್ಭದ ಸ್ಮರಣಾರ್ಥವಾಗಿ ನೋಟಿನಮೇಲೆ ಶ್ರೀರಾಮ ಬಂದರೆ ಹೇಗೆ ಎಂಬದು ಒಂದು ಆಶಯ ಅಷ್ಟೇ
* ಈರೀತಿ ಯಾವುದೇ ನೋಟ್ ಪ್ರಿಂಟ್ ಆಗಿಲ್ಲಾ ಸೋಶಿಯಲ್ ಮೀಡಿಯಾದಲ್ಲಿ ಇದರ ಬಗ್ಗೆ ತುಂಬಾ ಚರ್ಚೆ ಆಗಿದೆ ಹೆಚ್ಚಿನ ಮಾಹಿತಿಗೆ ಕೆಳಗಿನ ವಿಡಿಯೋ ವೀಕ್ಷಿಸಿ 🙏 pic.twitter.com/gtpzeeKkJW
— wHatNext 🚩 (@raghunmurthy07) January 18, 2024
इसके बाद से ही यह फोटो इंटनेट पर बहुत ही तेजी से वायरल होने लगी है। राम मंदिर की तस्वीर से सजीव होने वाले इस नोट ने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होना शुरू कर दिया है।
रघुन मूर्ति ने खुद फोटो को लेकर फैल रही अफवाहों का खंडन किया है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “कोई ट्विटर पर मेरे क्रिएटिव वर्क को लेकर अफवाह फैला रहा है। मैं यह साफ करना चाहता हूँ कि मैं ऐसी किसी भी प्रकार की गलत जानकारी के लिए जिम्मेदार नहीं हूं।
Edited by my friend @raghunmurthy07, this piece is a product of creativity and not intended to be presented as notes. Please refrain from spreading misinformation. https://t.co/9yazUKOWsW
— Divya Kamat (@divi_tatatal) January 16, 2024
Someone has misused my creative work to spread misinformation on Twitter. I want to clarify that I do not support or own any of the misinformation they have attributed to my work. It's important to me that my creativity is not misrepresented in any way. #misinformation… pic.twitter.com/sHEmTlnR0m
— wHatNext 🚩 (@raghunmurthy07) January 17, 2024
यूजर्स ने बनाया फेक नोट
आरबीआई की तरफ से इस नोट को लेकर कोई जानकारी शेयर नहीं की गई है। यह तस्वीर यूजर्स के द्वारा बनाई गई है।
राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आगे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही यह फोटो किसी भी राष्ट्रीय नोट की तस्वीर नहीं है। गलतफहमी से दूर रहना चाहिए और आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करनी चाहिए।