नई दिल्ली। भोजपुरी जगत (Bhojpuri cinema) के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ( Dinesh Lal Yadav Nirahua) और मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) ने इस समय सोशल मीडिया पर तबाही मचाई हुई है।
दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया जाता है। दोनों की सोशल मीडिया पर काफी ही तगड़ी फैन फॉलोविंग है। दोनों स्टार्स को भारत ही नहीं बल्कि विदेश के लोग भी एक साथ देखना पसंद करते हैं। निरहुआ और आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
ये दोनों स्टार्स जब भी एक दूजे के साथ पर्दे पर नजर आते हैं, तो बवाल मच जाता है। आम्रपाली ने भोजपुरी इंडस्टी में दिनेश लाल यादव की फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ से किया था। निरहुआ की ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी। पहली ही फिल्म से आम्रपाली ने लोगों का दिल जीत लिया था। निरहुआ और आम्रपाली ने लगभग 30 फिल्मों में एक साथ काम किया है।
इसी बीच निरहुआ और आम्रपाली के चाहने वालों के लिए टॉप 5 सॉन्ग लेकर हम हाजिर हो गए हैं। इन गानों को जितनी बार भी क्यों ना देख लें लेकिन उनका मन नहीं भरता है। वीडियो में आपको भर – भरकर रोमांस देखने को मिलेगा। तो आइये डालते हैं एक नजर:-
भोजपुरी सॉन्ग ‘आम्रपाली कच कच खाली’ (Aamrapali Kach Kach Khali) में निरहुआ और आम्रपाली खूब अपने रोमांटिक अंदाज से लोगों को मदहोश करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ट्रैक्टर पर बैठकर एक दूजे को प्यार करते हुए दिख रहे हैं।
निरहुआ और अम्रपाली पर फिल्माया गया गाना ‘लेला बलमुआ हमके कोरा’ (Lela Ho Balamuwa Hamke Kora) को भी दर्शकों द्वारा बहुत ही ज्यादा पसंद किया गया है। इस गाने ने इंटरनेट का तापमान एक बार फिर से बढ़ा दिया है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री देखते हुए ही बन रही है। दोनों अपने डांस से लोगों को दीवाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी गाना ‘तिरिया के भिरिया राहा’ (Tiriya Ke Bhiriya Raha) में निरहुआ और आम्रपाली आधी रात को एक दूजे के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। इन्हें प्यार करता देख आपका भी मन रोमांटिक हो जायेगा।
भोजपुरी सॉन्ग ‘तोहार आदत हो रहल बा’ (Tohar Adat Ho Rahal Ba) को काफी ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने में निरहुआ और आम्रपाली दुबे अपनी सिजलिंग केमिस्ट्री से आग लगाते हुए दिख रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘काशी अमरनाथ’ का गाना ‘Bettiah Bazar’ को भी दर्शकों द्वारा एक बार फिर से सर्च किया जा रहा है। गाने में दोनों की केमिस्ट्री को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है।