नई दिल्ली। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री (Bhojpuri Song) के गाने को केवल सुनकर ही मजा नहीं आता है, बल्कि गाने के वीडियोज को देखने के बाद एक अलग ही आनंद आता है। भोजपुरी सॉन्ग में जो भरपूर रोमांस देखने को मिलता है, उसकी बात ही कुछ अलग होती है।
खासकर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और निरहुआ के सॉन्ग में। भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहलाने वाले दिनेश लाल यादव निरहुआ (dinesh Lal Yadav Nirahua) के गाने को देखने के बाद लोग मोहित हो जाते हैं। निरहुआ के सॉन्ग में खूब मस्ती मजाक, कॉमेडी और रोमांस देखने को मिल जाता है।
यदि आप निरहुआ के चाहने वाले हैं, तो आज हम आपके लिए एक बेहद ही मजेदार गाना लेकर आये हैं। भोजपुरी गाना ‘पाला में लगा के कड़ी’ (Pala Mein Laga Ke Kadi) में निरहुआ और शुभि शर्मा की जोड़ी ने लोगों को मदहोश कर दिया है। गाने में इनकी केमिस्ट्री इंटरनेट पर आग लगाती हुई नजर आ रही है।
इस रोमांटिक गाने को एक बार देखकर दिल नहीं भरता है। इस गाने को जितना भी देखो उतना कम ही लगता है। निरहुआ और शुभि शर्मा (shubhi sharma) का यह रोमांटिक गाना भोजपुरी फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी 3’ से लिया गया है। इस गाने में निरहुआ और शुभी शर्मा धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं।
दोनों गाने के वीडियो में पलंगतोड़ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं। आप गाने में जैसा कि देख सकते हैं निरहुआ एक्ट्रेस शुभी शर्मा के पीछे पड़े हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस निरहुआ से अपनी जान बचाती हुई नजर आ रही हैं, मगर दिनेश लाल यादव एक्ट्रेस के पीछे – पीछे घूमते हुए दिख रहे हैं।
निरहुआ और शुभी शर्मा कभी बेडरूम तो कभी हॉल में इधर से उधर दौड़ते हुए दिख रहे हैं। इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इसके व्यूज से ही लगा सकते हैं। इस वीडियो को ‘एसआरके म्यूजिक’ के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है, जिसे खबर लिखें जाने तक 1 करोड़ 17 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
गाने में बेडरूम और सुहागरात का सीन है। गुलाबी रंग की नाइटी में शुभि शर्मा बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही है। गाने में आप जैसा कि देख सकते हैं शुभि शर्मा पहले ग्लास से दूध पीती हैं, जिसमें यकीनन कुछ मिला होता है, क्योंकि दूध पीने के बाद ही शुभी शर्मा मदहोशी में झूमने लगती हैं।
भोजपुरी गाना ‘पाला में लगा के कड़ी’ को आलोक कुमार और प्रियंका सिंह ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि इसके बोल श्याम देहाती ने लिखें हैं और म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा हैं।