नई दिल्ली। यूं तो भोजपुरी इंडस्ट्री में कई जोड़ियां ऐसी हैं, जिनकी केमिस्ट्री को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जहां एक तरफ निरहुआ के साथ आम्रपाली को लोग देखना पसंद करते हैं। वहीं दूसरी तरफ खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी इंडस्टी में काफी ही ज्यादा फेमस है।
ये जोड़ी जब – जब पर्दे पर एक साथ नजर आती है, तो तहलका मचा देती है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने एक साथ कई फिल्मों में साथ काम किया है। दोनों रील लाइफ ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी एक दूसरे के साथ काफी ही बांड शेयर करते हैं।
इनकी केमिस्ट्री को एक साथ देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। दोनों के आये दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिल ही जाते हैं। दोनों के गानों पर काफी बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी देखने को मिलते हैं। इसी अकड़ी में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का एक बेहद ही रोमांटिक गाना वायरल हो रहा है।
गाने में दोनों की जबरदस्त रोमांटिक और क्यूट केमिस्ट्री दिख रही है। दोनों वीडियो में खूब ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में काजल राघवानी बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की जितनी तारीफ करें उतना ही कम है।
भोजपुरी गाना ‘डाल दे केवाड़ी में किल्ली’ (Daal De Kewadi Mein Killi) में खेसारी लाल और काजल राघवानी की जोड़ी को बहुत ही ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस गाने को फिल्म ‘बलम जी आई लव यू’ (Balam Ji I Love You) से लिया गया है।
काजल के इस रोमांटिक गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह (Priyanka Singh) ने साथ में मिलकर आवाज दी है। जबकि, गाने के बोल Shyam Dehati ने लिखें हैं और गाने को म्यूजिक से सजाया है Om Jha ने।
फिल्म में केसरी लाल यादव, अशोक समर्थ, काजल राजीववानी, अक्षरा सिंह, शुभी शर्मा, स्मृति सिन्हा, संजय महानंदा, एच्च सहित कई स्टार्स अहम भूमिका में नजर आये हैं। गाने के वीडियो पर अब तक 77,611,729 मिलियन में व्यूज आ चुके है। गाने के वीडियो में काजल पिंक कलर की आउटफिट में बेहद ही सुन्दर दिख रही हैं। खेसारी लाल येलो टी-शर्ट और जींस में में काफी हैंडसम दिख रहे हैं।