नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Song) के लोकप्रिय सिंगर-एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने जो मुकाम हासिल किये उनके लिए आसान नहीं था। एक समय ऐसा था जब खेसारी लाल यादव दिल्ली की सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचा करते थे।
लिट्टी चोखा बेचकर अपना गुजारा जैसे – तैसे किया करते थे। खेसारी के पास कभी साइकिल खरीदने तक के लिए पैसे नहीं हुए करते थे, लेकिन आज के समय फिल्मों का ये बादशाद करोड़ों के मालिक है।
खेसारी लाल की एक झलक पाने के लिए आज के समय में लोग बेताब रहते हैं। एक्टर को आज के समय में किसी पहचान की जरुरत नहीं है। खेसारी लाल की शादी गरीबी के दिनों में ही कर दी गई थी।
गरीबी का आलम ये था कि घर का खर्च चलाने के लिए खेसारी की पत्नी भी अपने पति का काम में हाथ बताती थी। साल 2012 में भोजपुरी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ से खेसारी लाल काफी ही ज्यादा फेमस हो गए। इसके बाद खेसारी ने भोजपुरी इंडस्टी को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में खेसारी के साथ आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जबरदस्त तरीके से रोमांस करती हुईं नजर आ रही हैं।
दरअसल, आम्रपाली- खेसारी की फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ (Doli Saja Ke Rakhna) का एक भोजपुरी गाना ‘पलंग सागवान के’ (Palang Sagwan ke) दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।
इस गाने के वीडियो में खेसारी लाल और आम्रपाली पलंगतोड़ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे (khesari-Amrapali Bhojpuri Song) का ये गाना इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है।
आम्रपाली साड़ी में बेहद ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही हैं। दोनों की जोरदार केमिस्ट्री को काफी ही ज्यादा पसंद भी किया जा रहा है। खेसारी के चाहने वाले गाने को Mugabala यूट्यूब चैनल पर देख सकते है, जहां इसे शेयर किया गया है।
इस गाने को Khesari Lal Yadav और Indu Sonali ने एक साथ मिलकर आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Sumit Singh Chandravanshi ने लिखें हैं और संगीत दिया है Chhote Baba ने। फिल्म में खेसरी लाल यादव, आम्रपाली दुबे, रक्षा गुप्ता, विनोद मिश्रा, अनुप अरोरा, समर्थ चतुर्वेदी, अयाज खान, रीना रानी, विद्या सिंह, साहब लालधारी, अखिलेश कुमार, बीना पांडे, संतोष पहलवान, दीक्षा, फलक नाज, कोमल सिंह आदि अहम भूमिका निभाते हुए नजर आये हैं।