नई दिल्लीः अब नए साल का आगाज होने जा रहा है, जो बड़ी ही उम्मीदों वाला वर्ष होगा। आगामी साल 2024 के मार्च अप्रैल में लोकसभा के चुनाव भी होंगे, जिसमें जनता को देश का सेनापति भी चुनना होगा।
दूसरी ओर माना जा रहा है कि सरकार लोकसभा चुनाव से पहले ही आम लोगों को खुश करने के के लिए पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती कर सकती है। वैसे देश के कई महानगरों में पेट्रोल के दाम सैकड़ा पार बिक रहे हैं, जिससे आम लोगों की जेब का दम निकल रहा है।
इसके अलावा घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम भी आसमान पर होने से आम लोगों की जेब का बजट बिगड़ा हुआ है। अब माना जा रहा है कि नए साल की पहली तारीख को कुछ बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वैसे आधिकारिक तौर पर तो कुछ नहीं कहा गया है, लेकिन समाचारों में इस तरह के दावे किए जा रहे हैं।
इतने रुपये में मिल रहा गैस सिलेंडर
भारत में अधिकतर शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेडंर के भाव 900 से 930 रुपये तक दर्ज किए जा रहे हैं। इससे पहले एलपीजी सिलेंडर के रेट 1100 रुपये से ज्यादा में बिक रहा था, लेकिन सरकार ने 200 रुपये की गिरावट कर आम लोगों को तोहफा दिया था।
अब चर्चा है कि सरकार नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये तक की गिरावट कर सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर एलपीजी सिलेंडर बहुत सस्ता मिलेगा। इस हिसाब से सिलेंडर आपको कुल 800 रुपये के आसपास मिलने लगेगा, जो आम लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं होगी।
इतना ही नहीं सब्सिडी वाला सिलेंडर तो फिर कुल 500 रुपये में मिलना शुरू हो जाएगा। यह सब्सिडी उन लोगों को ही मिलेगी, जिसका नाम पीएम उज्जवला योजना से लिंक है। सरकार ने आधिकारिक तौर तो पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में यह बड़ा दावा किया जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम भी होंगे कम
केंद्र की मोदी सरकार आम लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी तगड़ी राहत दे सकती है। अगर ऐसा हुआ तो फिर अगला साल 2024 आम लोगों के लिए किसी बड़ी सौगात की तरह होने वाला है। माना जा रहा है कि सरकार पेट्रोल की कीमतों में 5 रुपये तो डीजल 4 रुपये प्रति लीटर सस्ता कर सकती है जो किसी बड़े ऑफर की तरह है।
सरकार ने आधिकारिक रूप से तो कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में जल्द का दिया जा रहा है।