Royal Enfield Classic 350: 2023 को खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है। इसके बाद 2024 की शुरुआत हो जाएगी। अगर नए साल पर आप अपने आप को तोहफा देना चाहते हैं तो रॉयल एनफील्ड क्लासिक से बेहतर और क्या हो सकता है।
युवाओं की पहली पसंद बुलेट बाइक होती है जो दमदार परफॉर्मेंस के साथ आती है। अगर आपको इसकी कीमत सता रही है तो उसकी चिंता ना करें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके फाइनेंस पर की जानकारी देंगे जिसे पढ़ कर आपका मन खुश हो जाएगा।
350 सीसी इंजन के साथ आने वाली रॉयल एनफील्ड की है। बाइक ₹2.22 लाख से लेकर 2.57 लाख रुपए में बिकती है। ऑन रोड आते-आते इसकी कीमत और भी बढ़ जाती है। ऐसे में इतनी महंगी बाइक को खरीदना हर कोई अफोर्ड नहीं कर सकता है।
हालांकि इसके 15 अलग कलर्स और 6 वेरिएंट्स बाजार में मौजूद है जो आपको अच्छे विकल्प पेश करते हैं। अगर आप इसे खरीदने जाएंगे तो आपके पूरे पैसे देने की कोई आवश्यकता नहीं है। आप बैंक लोन के जरिए भी इसे खरीद सकते हैं।
फाइनेंस प्लान के साथ Royal Enfield Classic
फाइनेंस प्लान के जरिए रॉयल एनफील्ड क्लासिक खरीदने के लिए आपको 10 से 20 फ़ीसदी तक का डाउन पेमेंट करना होगा। 3 साल की अवधि के लिए ली गई है तो आपको हर महीने बहुत ही कम पैसे का भुगतान करना होगा। कम EMI के कारण ही हर कोई अब रॉयल एनफील्ड क्लासिक खरीद सकता है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक (Royal Enfield Classic 350) में 349 सीसी का इंजन मिलता है जो 20 बीएचपी का पावर 27 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें आप एथेनॉल बेस्ड पेट्रोल के जरिए भी चला सकते हैं।
जिसके कारण इसकी माइलेज अच्छी है। बात करें इसके फीचर्स की तो इसमें एनालॉग इंस्ट्रूमेंट कंसोल, स्पीडोमीटर, ऑडोमीटर, सिंगल और डुएल चैनल एबीएस, डिस्क ब्रेक, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दी जाती है। ऑफ रोडिंग के लिए इस बाइक का प्रयोग सबसे ज्यादा होता है। खासकर जिन्हे घूमना पसंद है वह इसे खरीदते हैं। लेकिन आप अपने शहर के राइड के लिए भी इसे खरीद सकते हैं।