Best Selling Two Wheeler Brands October: भारत का टू व्हीलर बाजार दुनिया के सबसे बड़े बाजारों में से एक है। अक्टूबर 2023 की ही बात करें तो इस महीनें देश मे कुल 18,95,799 स्कूटर और बाइकों की घरेलू बिक्री हुई है। कई कंपनियों ने अपनी सेल में आकर्षक ग्रोथ हासिल किया है। अगर आपकी योजना भी एक नई टू व्हीलर खरीदने की है। तो इस रिपोर्ट में आप कौन सी कंपनी की टू व्हीलर को लोग कितना पसंद कर रहे हैं, ये जान सकते हैं।
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp)
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) अक्टूबर 2023 में हुई सेल के मामले में सबसे अग्रिणी रही है। कंपनी ने पिछले महीनें अपने टू व्हीलर के कुल 5,59,766 यूनिट को सेल किया है। यह अक्टूबर 2022 में हुई 4,42,825 यूनिट से 26.4 प्रतिशत ज्यादा है। कंपनी ने 15,164 स्कूटर और बाइक यूनिट्स की शिपिंग के साथ निर्यात में भी 28.9 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है।
होंडा (Honda)
अक्टूबर 2023 में टू व्हीलर की 4,62,747 यूनिट्स बिक्री के साथ होंडा (Honda) दूसरे नंबर पर रही। कंपनी ने अपनी सेल में 8.6 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है। अगर अक्टूबर 2022 की बात करें तो उस समय कंपनी ने इसकी कुल 4,25,992 यूनिट को सेल किया था। कंपनी की तरफ से अक्टूबर 2023 में अपनी टू व्हीलर के कुल 30,137 यूनिट्स को एक्सपोर्ट भी किया गया है।
टीवीएस मोटर्स (TVS Motors)
टीवीएस मोटर्स (TVS Motors) ने अक्टूबर 2023 में अपनी 3,44,957 यूनिट की सेल करके तीसरा स्थान हासिल किया है। अक्टूबर 2022 में कंपनी की कुल 2,75,934 टू व्हीलर बिकी थी। इस हिसाब से देखे तो कंपनी की सेल में 25 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। कंपनी ने 75,653 यूनिट्स की एक्सपोर्ट के साथ ही एक्सपोर्ट में भी 10.1 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है।
बजाज मोटर्स (Bajaj Motors)
बजाज मोटर्स (Bajaj Motors) का इस लिस्ट में चौथा नंबर है। कंपनी ने अक्टूबर 2023 में अपनी 2,74,911 टू व्हीलर को सेल करके 33 प्रतिशत का ग्रोथ हासिल किया है।
सुजुकी (Suzuki)
इस लिस्ट में पांचवा नंबर सुजुकी (Suzuki) का है। जिसकी अक्टूबर 2023 में कुल 69,634 यूनिट्स बिकी है।