नई दिल्ली। छठ (chhath puja) का महापर्व उत्तर भारत के सबसे त्यौहार में से एक है। यह छठ का महापर्व सूर्य भगवान और षष्ठी माता को समर्पित है। छठ पूजा का त्यौहार बेहद ही ज्यादा कठिन होता है। इसमें व्रत करने वाले भक्तों को 36 घंटो तक निर्जला व्रत रखना पड़ता है।
छठ पूजा के दौरान पानी तक नहीं पीते हैं। इस व्रत के नियम- कानून बहुत (chhath puja niyam) बहुत ही कठिन होते हैं। लेकिन, छठ पूजा का अपना ही एक अलग आनंद है।
इस साल छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू होने वाली है, इस महापर्व का समापन 20 नवंबर 2023 को होगा। ऐसी मान्यता है कि छठ पूजा (Chhath Puja 2023 Date) में व्रत रखकर सूर्य-छठी मैय्या की उपासना की जाती है, इस महापर्व को सही तरीके से करने से आपके सभी दर्द और तकलीफ दूर हो जाते हैं।
छठ का पर्व चार तक बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। ये बेहद ही कथित व्रत होता है, जिसे संतान के लिए रखा जाता है। इस व्रत को पुरुष और महिला दोनों ही करते हैं।
छठ पर्व के मौके पर यूं तो हर साल कई नए गीत रिलीज किये जाते हैं, लेकिन कुछ ऐसे पुराने गीत है, जिन्हें लोग आज भी बड़े ही मन से सुनना पसंद करते हैं। मशहूर शारदा सिन्हा ने छठ पर्व के लिए बहुत से गाने गए हैं, शारदा सिन्हा के गीतों के बिना छठ पूजा अधूरा सा लगता है।
‘केलवा के पात पर उगेलन सुरुज मल झांके झुके.’ (Kelwa Ke Paat Par, Kelva Ke Paat Par) जो अब एक बार फिर से छठ पूजा के नजदीक आते ही यूट्यूब पर ट्रेंड करना शुरू हो गया है।
इस गीत को हर साल छठ पूजा के मौके पर सुना जाता है। ऐसा लगता है कि इस गीत के बिना छठ पूजा की चमक फीकी सी लगती है। छठ पूजा के इस गीत को T-Series Bhakti Sagar नाम के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर उपलोड किया गया है।
खबर लिखें जाने तक इसे 59,721,284 से अधिक बार देखा जा चुका है। इसे साल 2018 में 13 नवंबर को उपलोड किया गया था। इस गीत को Sharda Sinha ने आवाज दी है, जबकि इसके बोल Sharda Sihna, Naresh Sinha, Vikal Samastipuri, Ram Sakal Singh ने लिखा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सभी लोग छठ पूजा के लिए घाट पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं।