नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्टी के सुपरस्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ (Dinesh Lal Yadav ‘Nirahua’) इस समय भोजपुरी फिल्मों में धमाल मचाने के साथ ही राजनीति की दुनिया में भी काफी सक्रिय नजर आ रहे हैं। निरहुआ सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं।
निरहुआ खुद से जुड़े चीजें फैंस के लिए शेयर करते रहते हैं। निरहुआ के सॉन्ग को भी भोजपुरी दर्शकों द्वारा खूब सर्च किया जाता है। निरहुआ हर किरदार में आसानी से फिट हो जाते हैं, एक्टर की कॉमेडी और आवाज को काफी पसंद किया जाता है।
वैसे तो भोजपुरी इंडस्टी में निरहुआ के साथ भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। मगर इस समय निरहुआ भोजपुरी एक्ट्रेस NEETA DHUNGANA के साथ रोमांस करते हुए दिख रहे हैं।
निरहुआ का गाना ‘Gori Laga Taru Jalpari Jaisan’ एक बार फिर से वायरल होता हुआ नजर आ रहा है। इस गा ने के वीडियो में खूबसूरत नेपाली एक्ट्रेस नीता धुनगाना एक्टर निरहुआ संग ठुमके लगाती हुईं नजर आ रही हैं।
ये गाना भोजपुरी फिल्म ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’ (SHER E HINDUSTAN) का है। ये गाना यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। खास बात ये भी है कि इस गाने में निरहुआ और नीता धुनगाना की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है।
बता दें कि निरहुआ की ‘शेर-ए-हिंदुस्तान’, फिल्म देशभक्ति पर आधारित है। इस फिल्म में निरहुआ का एक अलग ही अवतार देखने को मिल रहा है। फिल्म में निरहुआ और नेपाली एक्ट्रेस नीता धुनगाना की प्यारी सी लव स्टोरी भी देखने को मिली है, जो निरहुआ के चाहने वालों को खूब पसंद भी आई है।
निरहुआ और नीता धुनगाना पर फिल्माए गए इस गाने को Worldwide Records Bhojpuri द्वारा यूट्यूब पर शेयर किया गया है, जिसे अभी तक 16,96,447 से अधिक बार देखा जा चुका है।
इस गाने को Neel Kamal Singh ने आवाज दी है, जबकि गाने के बोल Santosh Puri ने लिखे है और संगीत से सजाया है Madhukar Anand ने।
फिल्म में दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आयुष रिजाल, नीता ढुंगाना, सुनील थापा, संतोष पहलवान और अमृत कुमार अहम भूमिका में नजर आये हैं। गाने में दोनों पहाड़ों के बीचोंबीच रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं।