नई दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों वर्ल्ड कप में व्यस्त है, जिसकी मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जा रहा है। अभी तक के आंकड़े पर नजर डालें भारत ने अभी तक अपने सभी 5 मुकाबलों में जीत हासिल की है। बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत ही भारतीय टीम नेट रन रेट में पहले पायदान पर चल रही है।
टीम में खेल रहे सभी खिलाड़ी खिताबी मुकाबले तक पहुंचने के लिए एड़ी से चोटी तक जोर लगा रहे हैं। दूसरी ओर इस वर्ल्ड कप में कई खिलाड़ी ऐसे खेल रहे हैं, जो सन्यास भी ले सकते हैं। वैसे तो इस कड़ी में रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों का नाम सामने आता है।
आधिकारिक तौर पर सन्यास को लेकर किसी ने कुछ नहीं कहा है। दूसरी ओर आज हम बात कर रहे हैं भारतीय टीम के गब्बर शिखर धवन की। शिखर धवन वर्ल्ड कप की टीम में भले ही शामिल नहीं हैं, लेकिन उनके किरदार की हमेशा चर्चा होती है। माना जा रहा है कि शिखर धवन भी अब सन्यास लेने की घोषणा कर सकते हैं।
क्या शिखर धवन लेंगे सन्यास
37 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी शिखर धवनक्या सन्यास लेंगे, यह सवाल सभी के मन में उठ रहा है। वैसे धवन इस बार वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन माना जा रहा है कि दिग्गज खिलाड़ियों के साथ वे भी सन्यास की घोषणा कर सकते हैं। उन्होंने अभी सन्यास को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
सोशल मीडिया पर शिखर धवन के सन्यास लेने की चर्चा होती रहती है। शिखर धवन के करियर की बात करें तो उन्होंने 34 टेस्ट मैच खेलकर 2315 रन बनाए हैं। इसके अलावा धवन ने 167 वनडे मैचों में 6793 रन बनाए हैं। टी-20 में 68 मैच खेले और 1759 रन बनाए हैं। देश के लिए खेलते हुए सभी फॉर्मेट में 24 शतक निकले हैं।
भारत का मुकाबला इंग्लैंड
आईसीसी वर्ल्ड कप में अभी तक अपने सभी मैचों में झंडा फहराने वाली भारतीय टीम अगला मुकाबला लखनऊ में इंग्लैंड के साथ खेलने उतरेगी। अंग्रेजों के साथ खेलने के लिए भारतीय टीम काफी उत्सुक दिखाई दे रही है।
रोहित एंड कंपनी हर हाल में जीत का सिक्सर लगाने के लिए जी जान लगा देगी। इस टूर्नामेंट में अभी तक भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड को हराया है।