नई दिल्ली- राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगमिया तेज इस बीच भारतीय जनता पार्टी की तरफ से उम्मीदवारों की लिस्ट का ऐलान किया गया।दूसरी लिस्ट जारी होने के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का भाजपाइयों ने ही पुतला फूंक दिया। क्या आपकी गुडपाजी में भारतीय जनता पार्टी को राजस्थान में कड़ी मुश्किलों से गुजरना पड़ेगा हम आपको एक-एक कर पूरी बात बताते हैं।
दरअसल राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से दूसरी लिस्ट के ऐलान करने के बाद आपसी मतभेद शुरू हो गया। आपसी गुटबाजी के चलते सड़कों पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने ही प्रत्याशी का पुतला फुका और भारतीय जनता पार्टी मुर्दाबाद किनारे लगाए है।
राजस्थान में 200 विधानसभा जहां पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 124 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान किया जा चुका है इसके तहत अब अंदरूनी कला शुरू हो गई यानी कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उम्मीदवारों से ना खुश नजर आ रहे हैं।
यही नहीं सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन भी किया जा रहा है हर विधानसभा में कुछ अलग-अलग तस्वीर निकलकर सामने आ रहे हैं।इस बीच अलवर जिले की थाना गाजी विधानसभा सीट में जिस प्रत्याशी को भारतीय जनता पार्टी ने मैदान में उतारा उसे विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थकों ने उन्हें का पुतला फुक कर विरोध जताया है।
जिस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी का पुतला फूंका गया उसे सीट से हम सिंह भडाना को उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी ने बनाया है। बढ़ाना को प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
जानकारी के अनुसार आपको बता दे की राजस्थान के अलवर जिले में 11 विधानसभा है। जिसमें से 6 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया लेकिन एक ऐसी सीट है जहां पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। आप देखने वाली बात यह होगी कि भारतीय जनता पार्टी विरोध प्रदर्शन को कैसे संभालती है। और किस तरीके की चीज निकल कर सामने आती है।