नई दिल्ली–राजस्थान में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां काफी तेज होती जा रही है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी के बाद कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है।जिसमें 33 उम्मीदवारों को मैदान में उतर गया है। इस लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल है। किसका टिकट कांग्रेस की तरफ से काटा गया। क्या कुछ हम खबर में आपको विस्तार से नीचे बताते हैं।
राजस्थान में नेताओं और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की उम्मीदवार की लिस्ट का काफी समय से इंतजार था। अब इंतजार खत्म होता हुआ नजर आ रहा है। इस मौके पर कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद 106 नाम की लिस्ट में मोहर लगने की खबर निकलकर सामने आई थी। जिसमें से 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट कांग्रेस पार्टी की तरफ से जारी कर दी गई है।
कांग्रेस की पहली लिस्ट में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट का नाम भी शामिल है। हम आपको बता दे की पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को टोंक विधानसभा से कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। वही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सरदारपुर से टिकट कांग्रेस ने दिया है।
हम आपको बता दें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को लक्ष्मण गढ़ से कांग्रेस ने अपना उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा अगर बात करें तो कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में शामिल सीपी जोशी को नाथद्वारा से कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है।
जब से चुनाव की तारीखों का चुनाव आयोग ने ऐलान किया तब से लेकर आज तक राजस्थान के नेताओं कार्यकर्ताओं और विधायकों को कांग्रेस की पहली लिस्ट का इंतजार था। जिसमें शुक्रवार देर शाम 106 नाम पर मोहर लगने की सूचना मिली थी लेकिन उनमें से सिर्फ 33 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई। जिसमें से पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश अध्यक्ष समेत कांग्रेस के कई दिग्गजों का नाम शामिल है।
नीचे देखें कि किसको कहां से टिकट मिला है। कांग्रेस के किस नेता का टिकट कांग्रेस पार्टी ने काटा है। नीचे लिस्ट में देख कर आपको दी को समझ सकते हैं।