नई दिल्ली। शारदीय नवरात्रि (Shardiya Navratri 2023) का आज यानी 21 अक्टूबर को सप्तमी तिथि है और कल यानी 22 अक्टूबर 2023 को महाअष्टमी मनाई जाएगी। इस समय हर तरफ मां दुर्गा का जयकारा देखने को मिल रहा है।
कुछ लोग माता का नौ दिन तक उपवास रखते हैं। अष्टमी और नवमी तिथि को माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। कुछ लोग कन्या पूजन भी करवाते हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara singh Latest song) भी इस समय मां दुर्गा को समर्पित एक नया देवी गीत लेकर आ गई है।
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस गाने में वे मां दुर्गा की भक्ति में पूरी तरह से लीन होती हुईं नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह (Akshara Singh Song) गाने में बेहद ही खूसबूरत भी नजर आ रही हैं। उनके इस गाने को दर्शकों द्वारा पसंद भी किया जा रहा है। गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर छाया हुआ है।
View this post on Instagram
अक्षरा सिंह पर फिल्माया गया यह नया गाना -मां मुझे तेरे संग रहना है। इस गाने के वीडियो में अक्षरा सिंह बंगाली स्टाइल में पूजा करती हुईं नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस इसके साथ ही डांस भी कर रही हैं।
अक्षरा सिंह ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसका बॉर्डर रेड कलर का है। बंगाली वेशभूषा में अक्षरा सिंह बेहद ही ज्यादा प्यारी लग रही है।
अक्षरा सिंह ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा – दुनिया की सारी माँ को समर्पित है ये गाना “माँ तेरे संग रहना है” फैंस भी अक्षरा के गाने पर खूब रिएक्ट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा – जय माता दी, दूसरे ने लिखा – जय शेरा वाली मां, अन्य ने लिखा – मां मुझे तेरे संग रहना है ❤️ एक ने अक्षरा की तारीफ करते हुए लिखा – वाह, आप पारंपरिक रूप में बेहद ही ज्यादा सुंदर दिख रही हैं।
अक्षरा सिंह का एक और गाना ‘माई के सजाओ रे’ लोगों को खूब पसंद आया था। इसमें अक्षरा सिंह ने मां दुर्गा के स्वरूपों का वर्णन किया है। गाने में अक्षरा सिंह कहती हैं ‘माता अम्बा का श्रृंगार बेहद खूबसूरत और मनमोहन लगता है। माता का हर रूप हमारे दिलों में बसता है।