नई दिल्ली Central government employees: मोदी सरकार ने देश के कर्मचारियों को इस त्योहार में काफी बड़ी खुशखबरी देने जा रही है। आपको बता दें सेंट्रल गवर्नमेंट ने साल 2022-2023 के लिए ग्रुप-B के गैर राजपत्रित अधिकारियों और ग्रुप-C के कर्मचारियों के लिए दिवाल बोनस का ऐलान कर दिया है। केंद्र सरकार के इस फैसले में पैरा मिलिट्री फोर्स के जवानों को भी शामिल किया गया है। जिनको 7 हजार रुपये तक का मैक्जिमम दिवाली बोनस दिया जाएगा।
जानें कितना मिलेगा बोनस
वहीं मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार ने इस मंदलवार को नॉन गैजेट ग्रुप-B और ग्रुप-C के कर्मचारियों के लिए नॉन प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस का ऐलान किया है। इसमें ग्रुप बी और ग्रुप सी के गैर राजपत्रित कर्मचारियों को 1 महीने की सैलरी के बराबर बोनस के रुप में पैसा मिलेगा।
इसे भी पढ़ें- माइलेज में Celerio को पीछे छोड़ेगी नई Mahindra Bolero, मिलेगा ये फीचर
जानिए किसे मिलेगा बोनस
वहीं रिपोर्ट के अनुसार, इस बोनस का लाभ केंद्र सरकार के उन सभी कर्मचारियों को मिलेगा। जिनको साल 2022 से 2023 के समय कम से कम छमाही तक लगातार ड्यूटी दी हो। इसके साथ में 31 मार्च 2023 की सर्विस में रह रहे हो। एडवॉक के आधार पर अस्थाई कर्मारियों को भी सरकार की तरफ से ये बोनस दिया जाएगा। इसके लिए शर्ते ये रखी गई है कि उनकी सर्विस में कोई ब्रेक नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- पोस्ट ऑफिस की शानदार स्कीम, छोटे से निवेश पर मिल रहा तगड़ा ब्याज, जानें पूरी डिटेल
इनको भी होगा लाभ
केंद्र सरकार की तरफ से जारी नोटिफकेशन के आधार पर बोनस का लाभ केंद्रीय पैरामैलेट्री फोर्स के कर्मचारियों को भी मिलेगा। उनको मैक्जिमम 7,000 रुपये तक का दिवाली बोनस दिया जाएगा।
इस प्रकार तय होता है बोनस
वहीं कर्मचारियों को दिवाली बोनस तय करने के लिए एक खास फॉर्मूला अपनाया जाता है इसमें कर्मचारियों की एवरेज सैलरी के आधार पर बोनस ऐड किया जाता है। उदाहरण के तौर पर किसी भी सरकारी नौकरी में तकरीबन 20 हजार रुपये तक की सैलरी मिल रही है तो आपको तकरीबन 19,000 रुपये तक का बोनस मिल सकता है।