नई दिल्ली Free Ration Update: केंद्र सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा लोगों को लाभान्वित करने के लिए काफी सारे प्रयास कर रही हैं इसके लिए सरकार के द्वारा नई-नई योजनाओं को लागू किया जा रहा है। हाल ही में यूपी सरकार जिलों में अन्त्योदय व पात्र परिवारों के कार्ड पर अक्टूबर महीने में बिल्कुल मुफ्त राशन 12 से 25 अक्टूबर के बीच में वितरित किया जाएगा। अनंत्योदय कार्डधारकों को 35 किग्रा तथा पात्र कार्डधारकों को 5 किग्राम प्रति यूनिट की दर से किग्रा गेंहूं व तीन किग्रा राशन वितरित किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें- Jio का धमाकेदार प्लान, 3GB डेली डेटा के साथ मिल रहा 6GB अतिरिक्त डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ अन्य बेनिफिट्स भी
आजमगढ़ डीएसओ ने जानकारी दी कि ऐसी शिकायत मिल रही है कि सही दर पर सेलर के द्वारा बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण के बाद तत्काल उसी समय राशन समाग्री न उपलब्ध कराकर 1 से 2 दिन के बाद दी जा रही है। ये स्थिति ठीक नहीं है। उपभोक्ताओं को बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण कराने के बाद तत्काल राशन सामग्री पेश कराई जाए। उन्होंने उपभोक्ताओं से ये अपील की है कि ई-पास मशीन पर अंगूठा लगाने के बाद फौरन राशन प्राप्त कर लें। अगर कोई कोटेदार राशन न दें तो इसकी शिकायत करें। राशन के वितरण में धांधली रोकने के लिए सभी ब्लाकों में नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं।
इसे भी पढ़ें- Vastu Tips : अलमारी में यह चीजें रखते ही खुल जाएगी किस्मत, मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा
इसके बाद मुरादाबाद राशन वितरण 12 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक किया जाएगा। जिला अपूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया है कि पात्र कार्डधारकों को इस समय फ्री 2 किग्रा गेंहूं और 3 किलोग्राम चावल मिलेगा। अंत्योदय कार्ड पर 35 किलो राशन दिया जाएगा। अंबेडकरनगर में भी कार्ड धारकों को गुरुवार से फ्री राशन मिलेगा। राशन के वितरण 25 अक्टूबर तक ही होगा। अंत्योदय कार्डधारकों को 14 किग्रा गेंहू व 21 किग्रा चावल मिलेगा। पात्र लोगों को कार्ड पर हर एक यूनिट 2 किलो गेंहूं व 3 किलो चावल मिलेगा।
वहीं बदांयू जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्रा ने कहा कि अंत्योदय तथा पात्र ग्रहस्थी लाभार्थियों को अक्टूबर महीने में मुफ्त राशन दिया जाएगा। कार्डधारको को हर रोज सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक राशन उठा सकते हैं। संभल डीएसओ एसपी शाक्य ने कहा कि शासन से राशन वितरण की तिथि तय की गई है। सभी दुकानों पर राशन दिया जाएगा। वहीं नोडल भी बनाएं गए हैं। कहीं भी राशि का वितरण शिकायत मिलने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।