नई दिल्लीः महंगाई में आम लोगों की जेब का बजट डगमगाता जा रहा है, जिससे हर कोई परेशान है। सरकार की तरफ से महंगाई पर लगाम कसने के लिए काफी कोशिशें भी की जा रही हैं, लेकिन यह काफी नहीं है। कुछ दिन पहले लोगों को बड़ी रहात देते हुए मोदी सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट की थी, जिसके बाद हर किसी के चेहरे पर काफी रौनक देखने को मिली थी।
एक बार अब फिर चर्चा है कि सरकार आम लोगों को तगड़ी राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर के दाम में गिरावट हो सकती है, जो महंगाई में किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी। इसके अलावा सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के रेट पर गिरावट देखने को मिल सकती है। दूसरी ओर सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में कितनी गिरावट करेगी अब आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा है।
एलपीजी सिलेंडर इतने रुपये तक हो सकता है सस्ता
केंद्र सरकार घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बड़ी गिरावट कर सकती है, जिसकी चर्चा तेजी से चल रही है। कहा जा रहा है कि सरकार एलपीजी सिलेंडर के दाम में 60 से 70 रुपये तक की गिरावट कर सकती है, जो किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगी। एक महीना पहले सिलेंडर के रेट में 200 रुपये की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद लोग सस्ते में इसकी खरीदारी कर रहे हैं।
अब आप सामान्य गैस सिलेंडर को मात्र 940 रुपये तक में आराम से खरीदकर घर ला सकते हैं। अगर अब सरकार 60 रुपये की गिरावट करती है तो फिर आराम से आप 890 रुपये तक में एलपीजी सिलेंडर की खरीदारी कर घर ला सकते हैं। यह ऐलान आम लोगों के लिए किसी बूस्टर डोज से कम नहीं होगा। सरकार ने आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की रिपोर्ट में जल्द का दावा किया जा रहा है।
पेट्रोल-डीजल के दाम भी होंगे कम
मोदी सरकार एलपीजी सिलेंडर के रेट में गिरावट होने के बाद अब पेट्रोल-डीजल के भाव में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल के भाव में करीब 4 से 5 रुपये प्रति लीटर तक की गिरावट हो सकती है। इससे आम लोगों की जेब पर भार कम हो जाएगा। सरकार ने ऑफिशियली तौर पर कुछ नहीं कहा है, लेकिन मीडिया की खबरों में चर्चा खूब चर्चा हो रही है। Timesbull.com ने मीडिया की खबरों के आधार पर इस आर्टिकल को पब्लिश किया है।