Bhojpuri hot : भोजपुरी इंडस्ट्री में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की यात्रा काफी असाधारण रही है। उनकी सफलता हर किसी को हैरान कर देती है। खेसारी लाल यादव ने काफी संघर्ष के बाद यह सफलता पाई है। और यह मुकाम हासिल किया है। आज उनके चाहने वालों की संख्या असंख्य है। खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपनी मस्कुलर बॉडी के लिए भी जाने जाते हैं।
हालांकि इन दोनों खेसारी लाल यादव का एक गाना काफी तेजी से सोशल मीडिया वेबसाइट यूट्यूब पर वायरल हो रहा है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। खेसारी लाल यादव के वायरल होने वाले जिस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं उस गाने का नाम है। लव वाला डोज़ इस गाने में खेसारी लाल यादव के साथ में भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री रितु सिंह भी नजर आ रही है।
गाने में देखा जा सकता है कि खेसारी लाल जबरदस्त तरीके से रितु सिंह को लव वाला डोज दे रहे हैं। वायरल होने वाला यह गाना खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म बाप जी से लिया गया है। गाने को खुद खेसारी लाल यादव और अलका झा ने मिलकर गाया है।
यह गाना वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड भोजपुरी नाम के यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है। जिसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है और लाखों की संख्या में लोगों ने लाइक भी किया है। अब यह तेजी से वायरल हो रहा है। लिरिक्स लिखने का काम आज़ाद सिंह ने किया है और म्यूजिक डायरेक्शन ओम झा का है।
यह गाना 5 जनवरी 2022 को पोस्ट किया गया था। खेसारी लाल यादव के काम के बारे में बात करे तो अभिनेता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म संघर्ष टू की शूटिंग पूरी कर चुके हैं। इस फिल्म का पहला हिस्सा काफी सफल साबित हुआ था। पहली फिल्म में उनके साथ काजल राघवानी थी अब नई फिल्मों में उनके साथ साउथ की अभिनेत्री नजर आ रही है।