नई दिल्ली : एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय नामों में से एक, हरियाणवी डांसर सपना चौधरी अपने हिट म्यूजिक डांस स्टेप्स से अपने प्रशंसकों का मनोरंजन कर रही हैं। लोग उनके स्टाइल के दीवाने हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) पूरे हरियाणा में मशहूर है उनके डांस शो देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। उनका हर एक डांस सोशल मीडिया पर वायरल है। अब इन दोनों का एक और डांस काफी तेजी से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर वायरल हो रहा है।
सपना चौधरी ((Sapna Choudhary )) का जो गाना इंटरनेट पर बवाल मचा रहा है उसका नाम है मेरे मेरे धुनें पे I Mere Dhune pe। यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सपना चौधरी का यह गाना Vinu Gaur ने गाया है। जिसके लिए लिरिक्स ढिल्लो धरवाड़ी ने लिखे हैं। यह गाना जनवरी 2023 को सोनोटेक रागनी नाम के यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया था ।।
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) हरियाणा में कही पर स्टेज शो कर रही है। इस दौरान उन्होंने पिंक कलर का पटियाला सूट पहना हुआ है और वह अपने जाने-पहचाने अंदाज में खूब अदाएं दिखा रही हैं। इस वायरल होने वाले गाने को 20 लाख से ज्यादा लोगों द्वारा देखा जा चुका हैं। और हजारों लोगों ने इस गाने को लाइक किया है।
इस गाने के अंदर साफ़ नज़र आ रहा है कि लाखों की भीड़ इस इवेंट में सपना को देखने के लिए मौजूद हैं। हर कोई सपना का दीदार करने के लिए बेकरार है। सपना चौधरी (Sapna Choudhary ) बिग बॉस 11, लाडो वीरपुर की मर्दानी और ना आना इस देश लाडो सहित कई टेलीविजन शो में नजर आ चुकी हैं।
https://www.youtube.com/watch?v=UMVtr59iy7U
सपना को लोकप्रियता तब मिली जब उनका हरियाणवी डांस वीडियो सॉलिड बॉडी रै देशभर में हिट हो गया। सपना ने बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू कर लिया है। वह वीरे दी वेडिंग के हट जा ताऊ गाने में नजर आई थीं। सपना के गाने जैसे तेरी आख्या का यो काजल और गजबन: चूंदड़ी जयपुर की आज भी सबसे ज्यादा पसंद किये जाते हैं।